फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Village man arrested in the murder case of deputy head

Kangra News: उप प्रधान की हत्या मामले में गांव का व्यक्ति गिरफ्तार

Sun, 02 Nov 2025 08:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 02 Nov 2025 08:43 AM IST
विज्ञापन
Village man arrested in the murder case of deputy head
बैजनाथ/चढ़ियार (कांगड़ा)। उपमंडल बैजनाथ की छेक पंचायत के उप प्रधान रवि राणा (40) की हत्या के चार दिन बाद पुलिस ने मामले की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने खुलासा किया है कि यह हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं बल्कि आपसी रंजिश के चलते गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा की गई थी।
विज्ञापन

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने कहा कि छेक पंचायत के उप प्रधान रवि राणा की हत्या के आरोप में गांव के ही विनोद कुमार को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रवि राणा और आरोपी विनोद कुमार के बीच किसी बात को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा था। इसी के कारण विनोद ने रवि की हत्या कर दी।
विज्ञापन

बता दें कि रवि राणा का शव 28 अक्तूबर की रात 12 बजे उनके घर से कुछ दूरी पर बरामद हुआ था। पुलिस ने रवि राणा के साथ देर रात तक मौजूद रहे लोगों से पूछताछ की। जांच में पुलिस को रवि और विनोद के बीच चल रहे विवाद के तथ्य मिले। यह भी सामने आया कि आरोपी विनोद का घर उप प्रधान के घर की तरफ जाने वाले रास्ते पर ही पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद कुमार की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब मामले को और गहरायी से खंगाल रही है। पुलिस का अगला कदम हत्या में प्रयोग किए गए हथियार को बरामद करना और हत्या के पीछे के विस्तृत कारणों को जानना है। एएसपी ने कहा कि कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed