फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Vigilance increased in border areas, alert in McLeodganj too

Kangra News: सीमा क्षेत्रों में बढ़ी चौकसी, मैक्लोडगंज में भी अलर्ट

Thu, 24 Apr 2025 12:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 24 Apr 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Vigilance increased in border areas, alert in McLeodganj too
कंडवाल में वाहनों की चैकिंग करते हुए आईटीबीपी के जवान व हिमाचल पुलिस। संवाद
धर्मशाला/कंडवाल(कांगड़ा)। पर्यटकों पर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद कांगड़ा के सीमा क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी है। पंजाब से कांगड़ा में प्रवेश के लिए चार मुख्य द्वार हैं, जिसमें कंडवाल में पंजाब सीमा पर आईटीबीपी और पुलिस जवानों ने मोर्चा संभाला है। वहीं, भदरोआ, शेखपुरा और मिलवां क्षेत्र में भी हिमाचल पुलिस के जवान तैनात हैं। इस दौरान पंजाब से प्रदेश में प्रवेश करने वाले हर वाहन की जांच की जा रही है। वहीं, जिले के पर्यटन स्थलों पर भी पुलिस अलर्ट पर है। पर्यटन और बौद्ध नगरी मैक्लोडगंज में भी विशेष तौर पर पुलिस की ओर से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। पहलगाम की घटना के बाद हिमाचल में पर्यटकों की आमद बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। इसके चलते जिला के बॉर्डर एरिया पर सभी वाहनों को पूरी जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। साथ ही अन्य लिंक मार्गाें पर भी पुलिस की ओर से नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


मैक्लोडगंज में 150 पुलिस जवान तैनात, 80 सीसीटीवी कैमरों से रखी जा रही नजर
पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में पर्यटकों की आवाजाही को देखते हुए कांगड़ा पुलिस अलर्ट पर है। धर्मशाला-मैक्लोडगंज पुलिस थानों के कर्मियों समेत करीब 150 पुलिस जवानों की तैनाती पर्यटन सीजन के चलते की गई है। वहीं, मैक्लोडगंज क्षेत्र को 80 हाईटेक सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कवर किया जा रहा है। इसकी निगरानी एसपी ऑफिस स्थित कंट्रोल रूम से की जा रही है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से क्षेत्र में पुलिस टीम की ओर से रात्रि गश्त को बढ़ाने के साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर सुरक्षा एजेंसियां भी नजर रख रही हैं। वहीं, पालमपुर, बैजनाथ और बीड़ क्षेत्र में भी संबंधित पुलिस थानों के कर्मी सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभाल रहे हैं।
विज्ञापन


सीआरपीएफ-पुलिस जवानों के जिम्मे दलाई लामा सुरक्षा
बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा को हाल ही में केंद्र सरकार की ओर से जेड श्रेणी सुरक्षा मुहैया करवाई गई है। इसके चलते उनके निवास स्थान पर सुरक्षा का व्यवस्था का जिम्मा 30 सीआरपीएफ जवान संभाल रहे हैं। निवास स्थान के अलावा उनके दौरों के दौरान भी यह जवान साथ ही सुरक्षा के लिए मुस्तैद रह रहे हैं। इसके अलावा 120 के करीब हिमाचल पुलिस जवान भी उनकी सुरक्षा में तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



- पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अलर्ट जारी है। मैक्लोडगंज में पुलिस थाना के अलावा अतिरिक्त पुलिस जवान और सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है।
शालिनी अग्निहोत्री, एसपी कांगड़ा


पंजाब से कांगड़ा में प्रवेश द्वारों पर चौकसी बढ़ाई गई है। इसमें कंडवाल में पंजाब सीमा पर आईटीबीपी और पुलिस जवान तैनात हैं, जो वाहनों को जांचने के बाद प्रवेश दे रहे हैं। अन्य एंट्री प्वाइंट पर हिमाचल पुलिस जवान मुस्तैद हैं।
- विशाल वर्मा, डीएसपी नूरपुर

- धर्मशाला-मैक्लोडगंज में वीकेंड पर ही पर्यटकों की आमद में बढ़ोतरी हो रही है। अभी करीब 30 फीसदी ही ऑक्यूपेंसी होटलों में है।
- राहुल धीमान, अध्यक्ष, स्मार्ट सिटी होटल एसोसिएशन धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed