फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Veterinary students sitting on strike again for not increasing internship allowance

इंटर्नशिप भत्ता न बढ़ाए जाने वेटरनरी छात्रों ने फिर से शुरू की हड़ताल 19-52-44

Mon, 04 Apr 2022 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Veterinary students sitting on strike again for not increasing internship allowance
पालमपुर (कांगड़ा)। इंटर्नशिप भत्ता बढ़ाए जाने की मांग पूरी न होने पर वेटरनेरी कॉलेज पालमपुर के विद्यार्थी फिर से हड़ताल पर बैठ गए हैं। अपनी मांग को पूरी करने के लिए दस दिन का समय दिया था। मांग पूरी न होने पर सोमवार को फिर से हड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

पहले इन छात्र-छात्राओं ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप और वन मंत्री राकेश पठानिया के आश्वासन पर हड़ताल को स्थगित कर दिया था। छात्रों ने कहा था कि दस दिन के अंदर उनका इंटर्नशिप अलाउंस बढ़ाए जाने की मांग पूरी नहीं होती है तो वह फिर से हड़ताल शुरू करेंगे। इनकी मांग है कि इंटर्नशिप भत्ता मात्र साढ़े चार हजार रुपये प्रति माह है, जो अन्य राज्यों के मुकाबले तीन-चार गुना और मनरेगा मजदूरों से भी कम है। जबकि कुछ प्रदेशों में भत्ता बढ़ाया गया है, जबकि यहां पर आठ सालों से यह भत्ता नहीं बढ़ा है।
विज्ञापन

यह छात्र एमबीबीएस और बीडीएस की तर्ज पर भत्ता देने की मांग कर रहे हैं। छात्रों के अनुसार पहले इंटर्नशिप छह माह की होती थी, जिसे अब बढ़ाकर एक साल कर दिया गया है। लेकिन भत्ते की राशि नहीं बढ़ाई गई। एसोसिएशन के सदस्य हीथर व जितेंद्र आदि का कहना है कि उनकी मांग पूरी नहीं हुई है। अब तक हड़ताल में भी इमरजेंसी सेवाएं देने वाले छात्रों का कहना है कि वह आने वाले दिनों में सेवाएं नहीं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed