{"_id":"66fb348fe323da76e00c73f6","slug":"veterinary-dispensaries-are-being-opened-in-jawali-in-a-phased-manner-chandra-kangra-news-c-95-1-kng1004-149194-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवाली में चरणबद्ध तरीके से खोले जा रहे पशु औषधालय : चंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवाली में चरणबद्ध तरीके से खोले जा रहे पशु औषधालय : चंद्र
Tue, 01 Oct 2024 05:00 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 01 Oct 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र जवाली मेें चरणबद्ध तरीके से पशु औषधालय खोले जा रहे हैं। इससे पशु पालकों को घर के समीप ही पशु धन के उपचार की सुविधा मिलेगी। साथ ही जब भी किसी पशुपालक को आपात स्थिति में मदद चाहिए होगी, तो वह टोल फ्री नंबर 1962 पर कॉल कर इस मोबाइल पशु चिकित्सा सेवा का लाभ ले सकता है। कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने सोमवार को जवाली विधानसभा क्षेत्र के नियाल-कन्याट और भलाड़ में नवनिर्मित पशु औषधालयों का उद्घाटन किया।
उन्होंने कहा कि इन पशु औषधालयों के बनने से नजदीक की पंचायतों के पशुपालकों को अपने पशुधन का उपचार करवाने में मदद मिलेगी। इन पशु औषधालयों में जरूरत पड़ने पर पशुधन की सर्जरी की सुविधा भी मिलेगी। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने पशु औषधालय भलाड़ के लिए जमीन दान देने वाले कांशी राम को याद किया और उनके परिवारजनों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कृषि मंत्री ने जन समस्याएं भी सुनी तथा उनके निवारण के लिए विभागीय अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम बचित्र सिंह, पशुपालन विभाग के सहायक निदेशक सूजय शर्मा, पशु चिकित्सक डॉ. अभय, बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता विशाल पत्रवाल, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता मनोहर लाल शर्मा, बीडीओ श्याम सिंह, भलाड़ स्कूल के प्रधानाचार्य सुरिंद्र चौधरी और पंचायत प्रधान मंगल सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।