फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Vehicular movement will start from Kangra Four Lane Tunnel in December.

Kangra News: कांगड़ा फोरलेन टनल से दिसंबर में शुरू होगी वाहनों की आवाजाही

Tue, 11 Jun 2024 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 11 Jun 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Vehicular movement will start from Kangra Four Lane Tunnel in December.
शिमला मटौर फोरलेन पर समेला के पास बन रही टनल।
धर्मशाला। मटौर से शिमला फोरलेन के अंतर्गत कांगड़ा के समेला में बन रही सुरंग का कार्य इसी साल दिसंबर माह में पूरा होगा। मौजूदा पुरानी सुरंग के साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यहां पर नई सुरंग का निर्माण कर रहा है। नई सुरंग की लंबाई 630 मीटर के करीब है। इस सुरंग में एंट्री और एग्जिट दो अलग-अलग विकल्प रहेंगे। इसके अलावा सुरंग के भीतर रोशनी, ऑक्सीजन और वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर भी व्यापक इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन

इस सुरंग के निर्माण कार्य पर करीब 250 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। वर्तमान में इसके उत्तर और दक्षिण दोनों पोर्टल पर कार्य चल रहा है। एनएचएआई ने दावा किया है कि अभी तक सुरंग का 50 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है और दिसंबर माह से पूर्व इसके दोनों छोर आपस में मिल जाएंगे। इसके बाद इस सुरंग से वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी। इस सुरंग के बनने से मटौर और रानीताल के बीच करीब चार किलोमीटर सफर भी कम हो जाएगा और तीखे मोड़ से वाहन चालकों को निजात मिलेगी।
विज्ञापन

बाथू पुल और रानीताल फ्लाईओवर पर हो रही आवाजाही
फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत बाथू खड्ड पर नए पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया है। वहीं, रानीताल कस्बे के बीच कई जगह फ्लाईओवर बनाए गए हैं, जिन पर भी आवाजाही शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मल्टी एक्सल कंटेनर भी होंगे पार
पुरानी टनल में सुरक्षा और लाइट के खास इंतजाम नहीं हैं। पुरानी टनल की चौड़ाई और ऊंचाई भी बहुत कम है। वाहन निर्माता कंपनियों के उद्योगों से नए वाहनों को लेकर कांगड़ा आने वाले मल्टी एक्सल कंटेनर सुरंग में प्रवेश नहीं कर पाते हैं। सुरंग से पहले ही कंटेनर से वाहन उतारने पड़ते हैं। ऐसी समस्याएं अन्य कारोबारियों को भी पेश आती हैं, लेकिन नई सुरंग में विशेष सुविधाएं रहेंगी।
2016 में घोषणा, 2017 में अधिसूचना, 2025 में पूरा होगा काम
वर्ष 2016 में हमीरपुर दौरे के दौरान तत्कालीन केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने फोरलेन की घोषणा की थी। वर्ष 2017 में फोरलेन की अधिसूचना जारी हुई। एनएचएआई ने मटौर से शिमला तक पांच अलग-अलग पैकेज में इस प्रोजेक्ट को बांटा। वर्तमान में इसके अलग-अलग पैकेज का काम चल रहा है। माना जा रहा है कि हमीरपुर से लेकर मटौर तक फोरलेन का कार्य मार्च 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद इस मार्ग से वाहन सरपट दौड़ेंगे। सुहाना सफर होगा और समय भी कम लगेगा।

कांगड़ा में समेला के समीप 630 मीटर लंबी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस सुरंग का कार्य चल रहा है। कंपनी ने 50 फीसदी कार्य पूरा कर लिया है और इसी साल दिसंबर तक इस सुरंग को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। फोरलेन और सुरंग का कार्य पूरा होने के बाद वाहन चालकों को सफर करने में आसानी रहेगी।
-कविराज चौहान, प्रोजेक्ट मैनेजर, फोरलेन

शिमला मटौर फोरलेन पर समेला के पास बन रही टनल।

शिमला मटौर फोरलेन पर समेला के पास बन रही टनल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed