फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Vehicles in no parking zone, drivers defying orders

Kangra News: नो पार्किंग जोन में वाहन, आदेशों को ठेंगा दिखा रहे चालक

Tue, 29 Apr 2025 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 29 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Vehicles in no parking zone, drivers defying orders
कांगड़ा में नाे पार्किंग बोर्ड लगा होने के बाद भी लोगों ने पार्क किए वाहन। संवाद
कांगड़ा। उपमंडल कांगड़ा में दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक प्रशासन के आदेशों को सरेआम ठेंगा दिखा रहे हैं। कुछ लोग अपने वाहनों को प्रशासन की ओर से लगाए गए नो पार्किंग जोन के सूचना बोर्ड के साथ ही खड़ा कर रहे हैं। इनमें से कुछ वाहन तो घंटों नो पार्किंग जोन में खड़े रहते हैं। इससे कांगड़ा बाजार में आने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन इन वाहन चालकों को पुलिस न ही कांगड़ा प्रशासन का डर है।
विज्ञापन

कांगड़ा शहर, काॅलेज रोड और बस अड्डा से लेकर दोमेला चौक, पुराना बस अड्डा और अन्य जगहों पर यह वाहन अकसर नो पार्किंग जोन में पार्क किए देखे जा सकते हैं। ये पूरा दिन बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों के लिए सिरदर्द बनते हैं। ग्राहक महिंद्र सिंह, राज कुमार, संजीव कुमार, सुरिंदर कुमार, फौजा राम, चंद प्रकाश, राजीव कुमार, पवन, राजन और साजन सहित अन्य लोगों का कहना है कि ऐसे वाहन चालकों पर पुलिस प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए और उन्हें अपने वाहनों को किसी पार्किंग में खड़ा करने के लिए कहना चाहिए, ताकि बाजार में आने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन



कांगड़ा पुलिस टीम की ओर से हर रोज चालान किए जाते हैं, पर इसके बावजूद भी कुछ वाहन चालक बाज नहीं आ रहे हैं। अगर ये वाहन चालक नहीं सुधरे तो आने वाले समय में पुलिस की ओर से नो पार्किंग जोन के साथ खड़े वाहनों को उठाना शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अंकित शर्मा, डीएसपी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed