फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Vehicle thief gang active in the district: four bikes blown up in 24 hours

जिले में वाहन चोर गिरोह सक्रिय ः 24 घंटे में उढ़ांईं चार बाइक

Tue, 05 Apr 2022 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Vehicle thief gang active in the district: four bikes blown up in 24 hours
बाइक चोरी करते समय कैमरे में कैद हुआ आरोपी।
पालमपुर (कांगड़ा)। जिले में वाहन चोर गिरोह के सक्रिय होने से लोगों में दहशत फैल गई है। पिछले चौबीस घंटों में जिले के अलग-अलग स्थानों से शातिर चोर चार बाइक उड़ा ले गए। इनमें से एक बुलेट मोटरसाइकिल भी शामिल है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यूपी के विवेक सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह अपने दोस्त की बाइक को लेकर सोमवार शाम पालमपुर आया था। वह एक मॉल के बाहर बाइक खड़ी कर अंदर चला गया। करीब आधे घंटे बाद मॉल से बाहर आया तो वहां से बाइक गायब थी। वहीं पालमपुर के ठाकुरद्वारा के रहने वाले रविंद्र कुमार ने पुलिस में बुलेट मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई है। रविंद्र कुमार ने कहा कि उन्होंने अपनी बुलेट मोटरसाइकिल घर के पास खड़ी की थी, जिसे रात करीब बारह बजे कोई चोरी कर ले गया है। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हो गई है। उधर, डीएसपी गुरबचन सिंह ने कहा कि पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बैजनाथ और पपरोला से दो बाइक चोरी
बैजनाथ (कांगड़ा)। बैजनाथ और पपरोला नगर पंचायत के दो वार्डों से चोर दो बाइक ले उड़े। वाहन मालिकों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। बैजनाथ के चौबीन चौक और रोला के उतराला रोड से चोरों ने बाइक चुराने की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक मालिक यश शर्मा ने बताया कि वह सोमवार देर शाम खेल कर वापस घर जा रहे थे कि अचानक बाइक बंद हो गई और उन्होंने उसे चौक पर पार्क कर दिया। सुबह जब वह मेकेनिक के साथ चौक पर पहुंचे तो बाइक गायब थी। वहीं पपरोला में विजय कुमार के घर के बाहर से अज्ञात चोर बाइक चुरा ले गए।

इससे पूर्व भी मझेरना गांव में चोरों ने दो वाहनों को चुराया था और एक वाहन को तेल खत्म हो जाने पर छोड़ गए थे। लोगों ने पुलिस से इन अज्ञात वाहन चोरों के विरुद्ध कड़े कदम उठाकर मामले को सुलझाने का आग्रह किया है। थाना प्रभारी ओम प्रकाश ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने दोनों चोरियों का मामला दर्ज कर लिया है तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed