फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Vegetable seeds distributed in exchange for extra Rs 20 collected from farmers

Kangra News: किसानों से वसूले अतिरिक्त 20 रुपये के बदले बांटे सब्जियों के बीज

Fri, 30 May 2025 12:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 30 May 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Vegetable seeds distributed in exchange for extra Rs 20 collected from farmers
धर्मशाला। कृषि विभाग के ब्लॉक धर्मशाला में धान के बीज की खरीद पर वसूले अतिरिक्त 20 रुपये के बदले अब किसानों को सब्जियों के बीज मुहैया करवाएं है। साथ ही धान खरीद की रसीद भी किसानों को दी गई है। कृषि ब्लॉक धर्मशाला में 150 रुपये प्रति किलो मिलने वाला धान 170 रुपये प्रति किलो में दिया जा रहा था। इस मामले को लेकर अमर उजाला में प्रकाशित खबर के बाद कृषि विभाग हरकत में आया और कर्मचारियों ने किसानों से संपर्क किया। इस दौरान उन्हें केंद्र में बुलाकर सब्जियों के बीज दिए। किसान सरूप कुमार, चुनी चंद और सोहन सिंह आदि ने बताया कि विभाग के कर्मचारियों ने यह भी कहा है कि इस तरह की लापरवाही दोबारा नहीं होगी। उधर, धर्मशाला ब्लॉक के कर्मचारी अरुण ने बताया कि जिन किसानों से अतिरिक्त पैसे लिए थे और अन्य बीज नहीं दिए थे, उन्हें बीज मुहैया करवा दिए हैं। ब्लॉक में बीज खत्म होने के कारण हो सकता है कि कुछ किसानों को बीज नहीं दिया हो। इस कारण किसानों को 20 रुपये अतिरिक्त देने पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed