फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Vegetable market and cold store will be built in Sulah Vidhansabha

Kangra News: सुलह विधानसभा में बनेंगे सब्जी मंडी और कोल्ड स्टोर

Mon, 12 Aug 2024 02:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 12 Aug 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Vegetable market and cold store will be built in Sulah Vidhansabha
पालमपुर (कांगड़ा)। सुलह विधानसभा में अब जल्द ही सब्जी मंडी और कोल्ड स्टोर बनने की संभावनाएं शुरू हो गई है। यह सब्जी मंडी और कोल्ड स्टोर धीरा या सुलह क्षेत्र में बन सकते हैं। सरकार की ओर से एसडीएम धीरा को इस बाबत एक पत्र जमीन देखने के लिए आ गया है। प्रशासन इसके लिए सुलह और धीरा क्षेत्र में जमीन देख रहा है। जानकारी के अनुसार 14 मार्च को सुलह क्षेत्र में आए मुख्यंमत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के सामने राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने किसानों की समस्या देख यह मांग रखी थी। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री ने की थी। लिहाजा अब सब्डी मंडी व कोल्ड स्टोर बनाने की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन


सुलह विधानसभा में सब्डी मंडी और कोल्ड स्टोर बनने से किसानों को इसका सीधा फायदा होगा। सब्जी मंडी बनने से यहां के किसान और बागवान अपनी कृषि उपज और अपनी सब्जियां सही मूल्य पर सब्जी मंडी में बेच भी सकते हैं और वहां से सस्ते दामों पर खरीद भी सकते हैं। वहीं, कोल्ड स्टोर बनने से सुलह विधानसभा के किसानों को अनाज के भंडारण की भी सुविधा होगी। कृषि उपज मंडी समिति के सचिव की ओर से आए इस पत्र में सुलह विधानसभा में सब्जी मंडी और कोल्ड स्टोर के लिए करीब 15 बीघा उपयुक्त जमीन उपलब्ध करवाने को कहा है, ताकि एक जगह यह दोनों चीजें बन सकें। इन दोनों की बनने की संभावनाएं धीरा या सुलह बाजार के आसपास लग रही है।
विज्ञापन

राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने कहा कि सुलह दौरे के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से किसानों और बागवानों के हित में सुलह विधानसभा में सब्जी मंडी या कोल्ड स्टोर खोलने की मांग की थी। जिसे उन्होंने पूरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन






प्रशासन ने की जमीन देखने की प्रक्रिया शुरू : एसडीएम

एसडीएम धीरा राकेश शर्मा ने कहा कि प्रशासन को जमीन देखने के लिए एक पत्र मिला है। इसके लिए सुलह और धीरा के आसपास जमीन देखी जा रही है। ताकि दोनों चीजें एक साथ बन सकें। प्रशासन इसके लिए उपयुक्त जगह देख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed