{"_id":"66e57eac06665b7dba0cf716","slug":"vanshika-sood-first-in-speech-competition-kangra-news-c-95-1-ssml1021-147174-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: भाषण प्रतियोगिता में वंशिका सूद प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: भाषण प्रतियोगिता में वंशिका सूद प्रथम
विज्ञापन
बैजनाथ काॅलेज में हिंदी दिवस पर प्रतियोगिताओं का आयोजन
बैजनाथ (कांगड़ा)। पंडित संतराम राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ में हिंदी विभाग की ओर से हिंदी दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कौंडल ने किया। कार्यक्रम के दौरान कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें भाषण प्रतियोगिता, काव्य पाठ प्रतियोगिता, चित्रकारी प्रतियोगिता, निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता को शामिल किया गया था। भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. पवन कुमार और प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह रहे।
काव्य पाठ प्रतियोगिता में डॉ. स्वाति महाजन और डॉ. दीप्ति शर्मा निर्णायक मंडल में रहीं। चित्रकारी प्रतियोगिता का निरीक्षण डॉ. अर्चना ठाकुर और प्रोफेसर रेणु भाटिया ने किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में डॉ. सुलक्षणा शर्मा और डॉ. अंजलि भारद्वाज निर्णायक मंडल में रहे। भाषण प्रतियोगिता में वंशिका सूद प्रथम स्थान पर रहीं, रितिका ने द्वितीय स्थान हासिल किया और निलक्षी तृतीय स्थान पर रहीं। काव्य पाठ प्रतियोगिता में पूनम में प्रथम स्थान हासिल किया, भारती द्वितीय स्थान पर रहीं और समीक्षका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकारी प्रतियोगिता में रिया ने प्रथम स्थान हासिल किया। नेहा गोस्वामी द्वितीय स्थान पर रहीं और राम केवट ने तृतीय पुरस्कार अपने नाम किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में साक्षी समूह प्रथम स्थान पर रहा, प्रिया समूह ने द्वितीय स्थान हासिल किया, प्रिया समूह ने ही तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य ने सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।