फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   UPSC exam held at six centers in the district

Kangra News: जिले के छह केंद्रों पर हुई यूपीएससी परीक्षा

Sun, 24 May 2026 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
UPSC exam held at six centers in the district
धर्मशाला में यूपीएसई की परीक्षा देने जाते अ​भ्या​​र्थियों को की चैंकिंग करते हुए पुलिस कर्मी। अ
धर्मशाला। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की प्रारंभिक (प्रीलिमिनरी) परीक्षा का आयोजन रविवार को जिला कांगड़ा में 6 परीक्षा केंद्रों पर हुआ। इस दौरान पहले पेपर में 1194 और दूसरे पेपर में 1177 अभ्यर्थी मौजूद रहे। जिले में 1935 अभ्यर्थियों को पंजीकृत किया गया था।
विज्ञापन


एडीएम कांगड़ा शिल्पी बेक्टा ने बताया कि गर्ल्ज स्कूल धर्मशाला में 288 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए पंजीकृत किया गया था। पहली परीक्षा में 176 और दूसरी परीक्षा में भी 176 अभ्यर्थी मौजूद रहे। 112 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। वहीं, डिग्री कालेज धर्मशाला में बनाए गए परीक्षा केंद्र में 576 अभ्यर्थियों में से पहले पेपर में 362 और दूसरे पेपर में 356 अभ्यर्थी मौजूद रहे। बीएड कालेज धर्मशाला में 192 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए पंजीकृत किया गया था। इनमें से पहले पेपर में 116 और दूसरे पेपर में 113 अभ्यर्थी मौजूद रहे। डाइट धर्मशाला में 192 अभ्यर्थियों में पहले में 117 और दूसरी परीक्षा में 115 अभ्यर्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र मोहली में बनाए गए परीक्षा केंद्र में 469 अभ्यर्थियों में से पहले पेपर में 294 और दूसरे में 288, बॉय स्कूल धर्मशाला में 218 अभ्यर्थियों में पहली परीक्षा में 129 और दूसरी परीक्षा में भी 129 मौजूद रहे। दो सत्रों में आयोजित हुई पहली परीक्षा में 741 और दूसरी परीक्षा में 758 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और पारदर्शिता के साथ आयोजित की गई है। परीक्षा हाल में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की पूरी तरह से जांच पड़ताल की गई थी उसके बाद ही उन्हें परीक्षा हाल में बिठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed