फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Uproar in the rally of Hindu organizations in Jaisinghpur, clothes thrown outside the shop

Kangra News: जयसिंहपुर में हिंदू संगठनों की रैली में हंगामा, दुकान के बाहर फेंके कपड़े

Fri, 27 Sep 2024 07:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 27 Sep 2024 07:50 PM IST
विज्ञापन
Uproar in the rally of Hindu organizations in Jaisinghpur, clothes thrown outside the shop
जय​सिंहपुर में रैली निकालते हुए हिंदु संगठनों के लोग को दुकानों से सामान हटाने से रोकते हुए पुल
जयसिंहपुर (कांगड़ा)। जयसिंहपुर में वीरवार को हिंदू संगठनों ने बिना पंजीकरण रह रहे लोगों के खिलाफ रोष रैली निकाली। इस रैली के दौरान बाजार में हंगामा हो गया और स्थिति काफी तनावपूर्ण बन गई। जानकारी के अनुसार एक दुकानदार रैली के बाजार से गुजरने के बाद अपनी दुकान खोल ली। ज्ञापन देने के बाद जब हिंदू संगठनों की रैली फिर बाजार पहुंची तो दुकान खुली लोग भड़क गए। इस दौरान दुकानदार और रैली में शामिल संगठनों के सदस्यों के बीच कहासुनी हो गई और रैली में शामिल कुछ लोगों ने दुकान में रखे कपड़ों को बाहर फेंकना शुरू कर दिया। हालांकि पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत करवाया गया।
विज्ञापन

इससे पहले रैली जयसिंहपुर के पंचायत घर के पास से शुरू होकर जयसिंहपुर बाजार से होकर एसडीएम कार्यालय पहुंची। जहां हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने जयसिंहपुर में अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों की पुलिस वेरिफिकेशन कर उन्हें यहां से हटाने की मांग को लेकर जयसिंहपुर के नायब तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी दिया। हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों को प्रदेश से बाहर किया जाए ताकि यहां का शांत माहौल खराब न हो। इस दौरान हिंदू संगठनों के आह्वान पर जयसिंहपुर बाजार भी दो घंटे बंद रहा। इसके बाद भारत मां के जय और वंदे मातरम् के नारे लगाने वाले हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने हनुमान चौक पर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। इस मौके पर कई हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और अन्य कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed