फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Up to five lakh rupees will be given for the treatment of the disease: Nardev

बीमारी के उपचार के लिए मिलेगी पांच लाख तक की मदद : नरदेव

Thu, 16 Oct 2025 07:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 16 Oct 2025 07:24 AM IST
विज्ञापन
Up to five lakh rupees will be given for the treatment of the disease: Nardev
बैजनाथ में कामगार कल्याण बोर्ड के जागरूकता शिविर में श्रमिकों में बांटे चूल्हे। -स्रोत : जागरूक
बैजनाथ (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने कहा कि बोर्ड श्रमिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए श्रमिक को 50 हजार से 5 लाख रुपये तक की चिकित्सा सहायता दी जाती है। वह मंगलवार को बीडीओ कार्यालय बैजनाथ में एक दिवसीय जागरूकता में बोले रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बोर्ड द्वारा पंजीकृत श्रमिकों और उनके आश्रितों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए कई सामाजिक कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं। कामगार बोर्ड से पंजीकृत श्रमिक की मृत्यु होने पर 2 से 4 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता का प्रावधान है। साथ ही अंतिम संस्कार के लिए 20 हजार रुपये की सहायता राशि भी प्रदान की जाती है।
विज्ञापन

शिविर बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों के हितों की रक्षा एवं उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से श्रमिक वर्ग को सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलती है, जिससे वे सुविधाओं का लाभ उठाने में सक्षम हो पाते हैं। श्रमिकों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पंजीकृत श्रमिकों को कल्याण बोर्ड की ओर से इलेक्ट्रिक चूल्हे भी वितरित किए गए। इस मौके पर कामगार कल्याण बोर्ड के सदस्य रविंद्र सिंह रवि, जिला इंटक यूनियन के अध्यक्ष संजय सैनी, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जमवाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अतुल चौधरी, जिला श्रम कल्याण अधिकारी लोकेश शर्मा सहित श्रमिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed