Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Untouchability is the biggest crime and an insult to God: Shanta Kumar

छुआछूत सबसे बड़ा अपराध और भगवान का अपमान : शांता कुमार

Sun, 19 Oct 2025 04:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 19 Oct 2025 04:59 AM IST
विज्ञापन
Untouchability is the biggest crime and an insult to God: Shanta Kumar
शांता कुमार। फाइल फोटो
पालमपुर (कांगड़ा)। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र में एक 12 वर्षीय दलित बच्चे की आत्महत्या की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है। छुआछूत सबसे बड़ा अपराध भी है और पाप भी। यह भगवान का अपमान है, क्योंकि भगवान ने सबको समान बनाया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बच्चा पड़ोस के एक ऊंची जाति के घर में चला गया था, जहां महिला ने उसे पकड़कर कहा कि घर अपवित्र हो गया और उसे गोशाला में बंद कर दिया गया। अगले दिन जब बच्चा गोशाला से निकलकर अपने घर लौटा, तो उसने अपनी मां से कहा कि इतना बड़ा अपमान वह सहन नहीं कर पा रहा, जिसके बाद उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

शांता कुमार ने कहा कि छुआछूत जैसी कुरीतियां, जिनके कारण भारत को सदियों तक गुलामी सहनी पड़ी, आज भी कुछ स्थानों पर जीवित हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अत्यंत शर्मनाक और निंदनीय है कि 21वीं सदी के भारत में आज भी जातिगत भेदभाव के कारण किसी मासूम बच्चे को अपनी जान गंवानी पड़ी। उन्होंने समाज से ऐसी कुरीतियों के उन्मूलन का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed