फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Unidentified man's body found on the banks of Beas in Kangehan

Kangra News: कंगेहण में ब्यास के किनारे मिला अज्ञात पुरुष का शव

Wed, 01 Oct 2025 07:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 01 Oct 2025 07:17 AM IST
विज्ञापन
Unidentified man's body found on the banks of Beas in Kangehan
आलमपुर (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के कंगेहण गांव में मंगलवार दोपहर ब्यास नदी के किनारे एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद हुआ। शव काफी पुराना होने के कारण उसकी पहचान करना मुश्किल है। नदी का जलस्तर घटने पर मंगलवार को पत्थरों के बीच फंस हुआ यह शव दिखा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार को गांव के कुछ लोग ब्यास के किनारे पशुओं को चराने के लिए ले गए थे। इस दौरान उन्होंने नदी में पत्थरों के बीच फंसा हुआ शव देखा। इस पर उन्होंने इसकी सूचना पंचायत प्रधान कुसुम लता को दी। पंचायत प्रधान ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची टीम ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

पुलिस थाना प्रभारी लंबागांव कुलदीप सिंह ने बताया कि शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक मेडिकल कॉलेज टांडा के शव गृह में रखा जाएगा। इसके साथ ही आसपास और जिला कुल्लू-मंडी के थानों को भी सूचित कर दिया है, ताकि कोई व्यक्ति लापता है तो उसकी पहचान अथवा पुष्टि की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed