फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Una's youth will learn disaster management, will extend a helping hand in times of trouble

Kangra News: ऊना के युवा सीखेंगे आपदा प्रबंधन, मुसीबत में बढ़ेंगे मददगार हाथ

Wed, 03 Sep 2025 05:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 03 Sep 2025 05:54 AM IST
विज्ञापन
Una's youth will learn disaster management, will extend a helping hand in times of trouble
पौंग बांध स्थित अटल बिहारी वाजपेयी क्षेत्रीय जल क्रीड़ा केंद्र में दिया जाएगा प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर (कांगड़ा)। आपदा की घड़ी में मददगार हाथ बढ़ाने की दिशा में जिला प्रशासन ऊना ने पहल की है। सितंबर माह से ऊना जिले के 275 छात्र-छात्राओं को विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर के अधीन पड़ते पौंग बांध स्थित अटल बिहारी वाजपेयी क्षेत्रीय जल क्रीड़ा केंद्र में आपदा प्रबंधन (डिजास्टर मैनेजमेंट) का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को यह सिखाया जाएगा कि किसी आपदा के समय राहत और बचाव कार्य किस तरह किया जाए। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की तकनीकें क्या हों और खुद को सुरक्षित रखते हुए कैसे मददगार हाथ बढ़ाए जाएं।
विज्ञापन

केंद्र के प्रभारी राकेश वालिया ने बताया कि यह पहल युवाओं को आपदा से निपटने में निपुण बनाएगी। हर आपदा प्रभावित जिले में ऐसे कोर्स बेहद जरूरी हैं, जिससे प्रशिक्षित युवा तुरंत राहत और बचाव कार्यों में सहयोग कर सकें। उन्होंने कहा कि पौंग बांध स्थित यह केंद्र देश और प्रदेश का इकलौता सरकारी संस्थान है, जो आपदा प्रबंधन, जल सुरक्षा, तैराकी और अन्य कोर्स कराता है। अब तक यहां से सैकड़ों युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed