{"_id":"68112675bcf489e5300e345e","slug":"uco-banks-net-profit-rises-2398-persent-in-q4-ceo-kangra-news-c-95-1-ssml1020-175139-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथी तिमाही में यूको बैंक के शुद्ध लाभ में 23.98% की वृद्धि : सीईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथी तिमाही में यूको बैंक के शुद्ध लाभ में 23.98% की वृद्धि : सीईओ
Wed, 30 Apr 2025 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। यूको बैंक के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ अश्वनी कुमार ने वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा की। उन्हाेंने कहा कि बैंक का कुल व्यवसाय 5,13,527 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 14.12 फीसदी अधिक है। इस वृद्धि में सकल अग्रिम 17.72 फीसदी बढ़कर 2,19,985 करोड़ रुपये हो गया, जबकि कुल जमा में 11.56 फीसदी की वृद्धि के साथ यह 2,93,542 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
बैंक का शुद्ध लाभ 652 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 23.98 फीसदी की वृद्धि है, जहां यह 526 करोड़ रुपये था। बैंक के परिचालन लाभ में भी बड़ी बढ़ोतरी देखी गई, जो पिछले वर्ष के 1273 करोड़ रुपये की तुलना में 33.48 फीसदी बढ़कर 1699 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। आरएएम (रिटेल, एग्रीकल्चर और एमएसएमई) सेगमेंट में भी बैंक ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें 25.74 फीसदी की वृद्धि हुई। खुदरा अग्रिमों में 35.09 फीसदी, कृषि अग्रिमों में 20.02 फीसदी, और एमएसएमई अग्रिमों में 18.55 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई।
सकल एनपीए (गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां) में 77 बीपीएस की कमी आई, जो अब 2.69 फीसदी हो गया, जबकि शुद्ध एनपीए में भी 39 बीपीएस की गिरावट आई और यह अब 0.50 फीसदी तक पहुंच गया। अश्वनी कुमार ने इन परिणामों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि बैंक का यह प्रदर्शन न केवल उनकी टीम की मेहनत का परिणाम है, बल्कि बैंक की मजबूत रणनीति और ग्राहक केंद्रित दृष्टिकोण को भी दर्शाता है।