फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Two vicious people who cheated online in the name of life insurance arrested

जीवन बीमा के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

Sun, 27 Feb 2022 09:19 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 09:19 PM IST
विज्ञापन
Two vicious people who cheated online in the name of life insurance arrested
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर में एक महिला से जीवन बीमा के नाम पर ऑनलाइन
विज्ञापन

ठगी करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इन दोनों को हरियाणा और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से दो मार्च तक पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस ने यह मामला अक्तूबर 2021 में दर्ज किया गया था और मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार यूपी के रहने वाले दो युवकों ने पालमपुर के नगरी इलाके की एक महिला से जीवन बीमा के नाम पर ऑनलाइन ठगी की थी। इन युवकों ने महिला से एलआईसी के एजेंट बनकर संपर्क साधा था। इसमें इन शातिरों ने महिला को एलआईसी की कई लोक लुभावनी पॉलिसियों के बारे में बताया था। जिस पर महिला ने इन दोनों की बात में विश्वास में आकर इन दोनों को एलआईसी का एजेेंट मान लिया। लिहाजा, महिला इन दोनों शातिरों के बताए गूगल पे नंबर पर पैसे डालती रही। महिला ने गूगल पे के माध्यम से करीब एक लाख 32 हजार रुपये इनके बताए खाते में ट्रांसफर किए। शातिर खाते में इतना पैसा आते ही गायब हो गए। इस पर महिला को शक हो गया कि वह ठगी का शिकार हो गई है। इस पर महिला ने पालमपुर थाने में 8 अक्तूबर 2010 में पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया। मामला दर्ज कर पुलिस इन शातिरों की तलाश में जुटी थी, लेकिन वे पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहे थे। लेकिन अब पुलिस ने सचिन (31) पुत्र प्रदीप कुमार निवासी जुलाना जींद (हरियाणा) गौरव सोनी (24) पुत्र विनोद सोनी पाठनपुरा नई बस्ती नजदीक एसडीओ कोर्ट रथ हमीरपुर (यूपी) को गिरफ्तार लिया है। बताया जाता है कि इन शातिरों ने यूपी और हरियाणा के कई लोगों आरएफटी और आरबी इंटरप्राइजिज कंपनी के नाम भी खाते खोले थे। जिसमें करीब एक एक साल अंदर ही करोड़ रुपये की ट्रांजक्सन हुई है। पालमपुर पुलिस के थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने कहा कि दोनों आरोपियों को
विज्ञापन

गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया। जहां से दो मार्च तक पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र के अन्य लोगों से भी ठगी की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed