{"_id":"6ad67ff809ebe66c8c0b95b6","slug":"two-promising-students-from-chanaur-school-shine-in-childrens-science-congress-kangra-news-c-95-1-kng1024-262397-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बाल विज्ञान कांग्रेस में चमके चनौर स्कूल के दो होनहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बाल विज्ञान कांग्रेस में चमके चनौर स्कूल के दो होनहार
Tue, 20 Oct 2026 02:09 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
इश्विन गुलेरिया और नमन शर्मा (रनरअप)
- फोटो : 1
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। 33वीं जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चनौर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। चड़ी स्कूल (धर्मशाला) में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय के पांच विद्यार्थियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में इश्विन गुलेरिया ने सीनियर सेकेंडरी साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में दूसरा स्थान हासिल किया। नमन शर्मा ने स्मार्ट डस्टबिन मॉडल के साथ इनोवेटिव मॉडल श्रेणी में रनरअप का खिताब जीता। इसके अलावा सिमरन व हिमांशी जम्वाल ने साइंस क्विज और आयुष धीमान ने मैथेमेटिक्स कॉर्नर में प्रतिभा दिखाई।
विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य विजय पाल धीमान और स्टाफ ने छात्रों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच और मार्गदर्शक शिक्षक विवेक गुलेरिया, सुशील चौहान व स्वाति के मार्गदर्शन को दिया। संवाद

इश्विन गुलेरिया और नमन शर्मा (रनरअप)- फोटो : 1
विज्ञापन