फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Smriti of Nurpur won a silver medal at the Under-23 Nationals.

Kangra News: नूरपुर की स्मृति ने अंडर-23 नेशनल में जीता रजत पदक

Tue, 20 Oct 2026 02:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Smriti of Nurpur won a silver medal at the Under-23 Nationals.
राजस्थान में राष्ट्रीय अंडर-23 एथलेटिक चैंपियन​शिप में 200 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतने के बाद क - फोटो : 1
राजस्थान में 200 मीटर दौड़ में हासिल किया दूसरा स्थान
विज्ञापन

इसी माह दिल्ली में राष्ट्रीय ओपन चैंपियनशिप में जीता था कांस्य
लगातार राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर बनाई अलग पहचान

मोहिंद्र सिंह
धर्मशाला। नूरपुर की स्मृति जम्वाल ने फिर अपनी रफ्तार से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। राजस्थान में आयोजित अंडर-23 राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उन्होंने 200 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। स्मृति ने 200 मीटर दौड़ को 23.98 सेकेंड में पूरा कर दूसरा स्थान हासिल किया। इसी माह दिल्ली में आयोजित 65वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी उन्होंने 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता था।
कांगड़ा जिले के नूरपुर क्षेत्र के सुलियाली के कुखैर की रहने वाली स्मृति ने वर्ष 2024 में पटना में आयोजित चौथी इंडियन ओपन अंडर-23 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता था। इसी वर्ष भुवनेश्वर में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्मृति ने स्वर्ण पदक हासिल किया था।
विज्ञापन

वर्ष 2025 में भी स्मृति का प्रदर्शन शानदार रहा। तेलंगाना के वारंगल में आयोजित अंडर-23 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उन्होंने 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। इसके बाद जयपुर में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में उन्होंने दो पदक अपने नाम किए। स्मृति ने 100 मीटर दौड़ में कांस्य और 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया था। स्मृति के पिता संजीव सिंह पुलिस विभाग मंडी में सेवाएं दे रहे है। जबकि माता बिन्नी गृहिणी है। स्मृति का कहना है कि वह भविष्य में अपने प्रदर्शन को और ऊंचाइयों तक ले जाना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------

200 मीटर दौड़ में बनाई खास पहचान
स्मृति ने पिछले कुछ वर्षों में 200 मीटर दौड़ में लगातार पदक जीतकर अपनी अलग पहचान बनाई है। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उनका प्रदर्शन लगातार बेहतर रहा है। दिल्ली में कांस्य पदक जीतने के बाद राजस्थान में रजत पदक हासिल करना उनकी उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण कड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article