फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Two loader machines along with three tractor-trolleys seized for illegal mining

Kangra News: अवैध खनन पर तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियाें सहित दो लोडर मशीनें जब्त

Wed, 09 Jul 2025 06:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 09 Jul 2025 06:47 AM IST
विज्ञापन
Two loader machines along with three tractor-trolleys seized for illegal mining
नूरपुर (कांगड़ा)। प्रदेश भर में खनन पर प्रतिबंध होने पर भी पंजाब की सीमा से सटे नूरपुर क्षेत्र में चोरी-छिपे बड़े पैमाने पर अवैध खनन जारी है। अब नूरपुर जिला पुलिस ने भी अवैध खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। चक्की दरिया में अवैध खनन की सूचना मिलते ही पुलिस जिला नूरपुर ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। साथ ही तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों सहित दो लोडर मशीनें जब्त की हैं।
विज्ञापन

एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बीते दिन खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि नूरपुर की चक्की खड्ड में प्रतिबंध के बावजूद अवैध खनन किया जा रहा है। टीम ने मौके पर पाया गया कि दो स्थानों पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और लोडर मशीनों के माध्यम से अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। पुलिस ने जब मौके पर मौजूद व्यक्तियों से खनन कार्य के वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा तो आरोपी कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके चलते तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों सहित दो लोडर मशीनें जब्त की।
विज्ञापन

पुलिस ने रवि सिंह निवासी सुल्याली (लोडर), मुकेश सिंह निवासी भंगूड़ी जिला पठानकोट (ट्रैक्टर), कुलदीप सिंह निवासी भंगूड़ी जिला पठानकोट (ट्रैक्टर), रितेश कुमार निवासी देवभराड़ी नूरपुर (ट्रैक्टर), अमन कुमार निवासी औंद नूरपुर (लोडर) और कुलदीप निवासी पारनाला नूरपुर (ट्रैक्टर) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान बलविंद्र कुमार उर्फ जोनू निवासी देवभराड़ी नूरपुर ने पुलिस कार्यवाही में बाधा उत्पन्न की तथा उपस्थित लोगों को पुलिस के विरुद्ध भड़काने का प्रयास किया गया जिसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी बलविंद्र के खिलाफ थाना नूरपुर में पहले भी अवैध खनन का एक मामला दर्ज है जो कि न्यायालय में विचाराधीन है। कुछ चालक अंधेरे और मौके की अफरा-तफरी का लाभ उठाकर अपने वाहनों सहित भागने में सफल रहे, जिनकी पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed