फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Two elderly people died of corona, 58 more people infected

दो बुजुर्गों की कोरोना से मौत और 58 नए मामले

Thu, 11 Nov 2021 12:06 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Two elderly people died of corona, 58 more people infected
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में बुधवार को कोरोना संक्रमण के कारण दो बुजुर्गों की सैन्य अस्पताल योल में मौत हो गई है। मृतकों में धीरा के मंझेहर गांव के 92 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति और दाड़ी का 78 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं।
विज्ञापन

वहीं, बुधवार को कोरोना संक्रमण के 58 नए मामले सामने आए हैं और 19 संक्रमित मरीजों ने वायरस को मात दी है। अब जिले में कोरोना के 419 एक्टिव केस पहुंच गए हैं। सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि बढ़ते मौत के आंकड़े सभी के लिए चिंता का विषय हैं। इस समय लोगों को ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से समय पर कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगाने की मांग की है, ताकि समय रहते वायरस को रोका जा सके। उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा में अब तक कोरोना संक्रमण के कुल 51263 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 49694 मरीजों ने वायरस से जंग जीत ली है। वहीं, 1145 संक्रमित मरीजों की कोरोना के कारण मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed