फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Congress should clarify its policies instead of creating confusion regarding SIR: Darshana

एसआईआर पर भ्रमित करने के बजाय नीतियां स्पष्ट करे कांग्रेस : दर्शना

Tue, 27 Oct 2026 03:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Congress should clarify its policies instead of creating confusion regarding SIR: Darshana
धर्मशाला में भाजपा के संगठनात्मक जिला कांगड़ा की महत्वपूर्ण बैठक में उप​स्थित कार्यकर्ता। स्रोत
धर्मशाला। भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने धर्मशाला में संगठनात्मक जिला कांगड़ा की बैठक में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए संगठन की मजबूती और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि पार्टी को जनता को भ्रमित करने के बजाय अपनी नीतियां स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था पर सवाल उठाने को अनुचित बताया।
विज्ञापन

साथ ही कांग्रेस को अपने कार्यकाल की घटनाओं को भी याद करने की बात कही, जब पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त को केंद्रीय मंत्री बनाया गया था।
उन्होंने घोषणा की कि 30 अक्तूबर को धर्मशाला में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से पदयात्रा की तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने और जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए दर्शना सिंह ने कहा कि भाजपा की प्राथमिकता लोकतंत्र को मजबूत करना है। प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना चाहिए और किसी भी पात्र मतदाता के अधिकार प्रभावित नहीं होने चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में पारदर्शिता स्वस्थ लोकतंत्र की पहचान है।

बैठक में विधायक सुधीर शर्मा, पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी, पूर्व विधायक अरुण मेहरा, पूर्व विधायक विशाल नैहरिया, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा, हिमाचल प्रदेश भाजपा मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु और अन्य मौजूद रहे।

धर्मशाला में भाजपा के संगठनात्मक जिला कांगड़ा की महत्वपूर्ण बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता। स्रोत

धर्मशाला में भाजपा के संगठनात्मक जिला कांगड़ा की महत्वपूर्ण बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता। स्रोत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed