फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   two elderly people died of corona, 249 people positive

जिला कांगड़ा में दो बुदुर्गों की मौत, 249 नए मामले

Wed, 02 Feb 2022 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
two elderly people died of corona, 249 people positive
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 249 नए मामले सामने आए हैं और 439 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन

वहीं, दो संक्रमित मरीजों की वायरस के कारण मौत हो गई। सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि टांडा अस्पताल में उपचाराधीन कैलाशपुर पालमपुर के 75 वर्षीय बुजुर्ग और द्रमण पुढ़वा के 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।
अब तक जिला में 60869 मामले कोरोना संक्रमित मरीजों के सामने आ चुके हैं, 57955 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इस समय जिला कांगड़ा में कोरोना के एक्टिव केस 1700 हैं और 1214 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

बुधवार को एक माह और छह माह के बच्चों सहित एक से 14 साल तक के 19 बच्चे संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा सिविल लाइन धर्मशाला के दो लोग, जोनल अस्पताल धर्मशाला का एक कर्मी, पुलिस थाना कांगड़ा का एक जवान, टांडा अस्पताल में तीन लोग, लग बलियाणा के आठ लोग, रमन गोपाल रोटरी हॉस्टल सलियाणा के 13 लोग और राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल अप्पर खैरा का एक मामले सहित जिला के विभिन्न हिस्सों से कोरोना संक्रमित मरीजों के मामले सामने आए हैं। सीएमओ ने लोगों से कोरोना के लक्षण होने पर तुरंत जांच करवाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed