फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Two-day Baisakhi fair starts today in Mini Haridwar, devotees will take a holy dip

Kangra News: मिनी हरिद्वार में दो दिवसीय बैसाखी मेला आज से, श्रद्धालु लगाएंगे आस्था की डुबकी

Sun, 13 Apr 2025 01:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Two-day Baisakhi fair starts today in Mini Haridwar, devotees will take a holy dip
जवाली स्थित मिनी हरिद्वार, जहां 13 अप्रैल को हजारों लोग लगाएंगे आस्था की डुबकी। स्त्रोत : पाठक
रैहन (कांगड़ा)। उपमंडल जवाली के ऐतिहासिक स्थल मिनी हरिद्वार में 13 और 14 अप्रैल को जिला स्तरीय बैसाखी मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले के आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

हर वर्ष की भांति इस बार भी इस धार्मिक स्थल पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। मान्यता के अनुसार पांडवों ने अपने अज्ञात वास के दौरान इस मिनी हरिद्वार का निर्माण किया था। प्रशासन ने मेले के सफल आयोजन और सुरक्षा व्यवस्था के लिए 100 पुलिस कर्मचारी और गृह रक्षकों की तैनाती की है। स्वास्थ्य, पीने का पानी, पार्किंग और आपदा प्रबंधन और सफाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। मेला कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने बताया कि मेले में महिलाओं के लिए अलग टेंट लगाए गए हैं।
विज्ञापन

दो सांस्कृतिक संध्याओं का होगा आयोजन
कला केंद्र भवन जवाली में दो सांस्कृतिक संध्या भी करवाई जाएंगी। इसमें 13 अप्रैल को लोकगायक इशान भारद्वाज, अमन ठाकुर, लोक गायिका शशि चौहान, लोकगायक निकेश बड़जात्या, प्रमोद राणा, सोनम चौधरी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। वहीं, 14 अप्रैल को दंगल होगा, जिसमें कई नामी पहलवान हिस्सा लेंगे। रात्रि को सांस्कृतिक संध्या में नाटी किंग कुलदीप शर्मा अपनी आवाज का जादू बिखेर कर लोगो का मनोरंजन करेंगे। अंतिम संध्या में कृषि मंत्री चंद्र कुमार, पूर्व सीपीएस नीरज भारती मुख्यातिथि होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed