{"_id":"673c9d6e3b9a0e29fc01a4d8","slug":"two-arrested-for-goat-theft-in-khundian-kangra-news-c-95-1-kng1002-155181-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: हरिपुर में घर के ताले तोड़ गहने ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: हरिपुर में घर के ताले तोड़ गहने ले उड़े चोर
Wed, 20 Nov 2024 07:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 20 Nov 2024 07:43 PM IST
विज्ञापन
हरिपुर में चोरों ने चोरी के बाद घर के अंदर बिखरा हुआ सामान
घटना के समय दिल्ली गए थे परिवार वाले, पुलिस ने शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
गुलेर (कांगड़ा)। पुलिस थाना हरिपुर के तहत हरिपुर में चोरों ने एक घर के ताले तोड़ सोने और चांदी के जेवरों पर हाथ साफ किया है। बताया जा रहा है कि परिवार उस समय घर पर नहीं था। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दीप राज अपने परिवार के साथ 15 नवंबर को दिल्ली में एक समागम में गए हुए थे। इस घटना के बारे में उनके छोटे बेटे को पता चला जो कि घर में अलग रहता है।
वह रविवार रात करीब 11 बजे घर की तरफ गया था, तो उसने पाया कि घर के ताले टूटे हुए हैं। इसकी जानकारी उसने पुलिस थाना हरिपुर में दी। पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची, लेकिन उस समय परिवार का कोई भी अन्य सदस्य घर पर नहीं था। इस कारण छानबीन शुरू नहीं हो पाई। परिवार जब दिल्ली से वापस लौटा तो मंगलवार को पुलिस ने इसकी जांच पड़ताल शुरू की। परिवार के सदस्यों को चोरी हुए जेवरों का सही अनुमान नहीं है। हालांकि मामले की पड़ताल के लिए पुलिस जांच में जुट चुकी है। साथ लगते सीसीटीवी कैमरा के फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।
डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने बताया की हरिपुर में एक घर से सोने और चांदी के गहने चोरी होने की शिकायत पुलिस के पास पहुंची है। मामला दर्ज होने के बाद इसकी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले की जांच में डॉग स्क्वायड शामिल किए हैं जो कि मौके पर लाए गए थे। पुलिस हर पहलु की गहनता से जांच करेगी।