फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Two accused absconding in drug smuggling case arrested

Kangra News: नशा तस्करी के मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 15 Dec 2024 09:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 15 Dec 2024 09:35 AM IST
विज्ञापन
Two accused absconding in drug smuggling case arrested
नूरपुर/राजा का तालाब (कांगड़ा)। पुलिस जिला नूरपुर ने नशा तस्करी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 12 दिसंबर को पुलिस थाना नूरपुर के तहत बौड़ के पास नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक आल्टो कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन कार चालक ने वाहन रोकने के बजाय भागने का प्रयास किया।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने कार का पीछा किया, लेकिन कुछ दूर जसूर से तलवाड़ा मार्ग पर अंधेरे का फायदा उठाते हुए आरोपी और उसका एक अन्य साथी वाहन को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने वाहन की तलाशी में चार किलो 4.36 किलो ग्राम चरस बरामद की। इसके अलावा वाहन से रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, बीमा, आधार कार्ड और बैंक बुक जैसे दस्तावेज भी बरामद हुए।
विज्ञापन

बरामद दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने राज कुमार (30) निवासी गांव एवं डाकघर थारा, तहसील बैजनाथ और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की और शुक्रवार को राज कुमार को मलां, जिला कांगड़ा से गिरफ्तार किया। शनिवार को वांछित अन्य आरोपी बंटी कुमार (33) निवासी भोल, डाकघर मकडाहन, तहसील जवाली को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अशोक रतन ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed