फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   'Trupti' will take care of women's health

Kangra News: ‘तृप्ति’ रखेगी महिलाओं की सेहत का ख्याल

Mon, 07 Apr 2025 12:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 07 Apr 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
'Trupti' will take care of women's health
धर्मशाला। कांगड़ा जिले में अप्रैल से मिशन तृप्ति योजना की शुरुआत होने जा रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और छह माह तक के बच्चों के स्वास्थ्य और विकास पर ध्यान केंद्रित करना है। महिला एवं बाल विकास विभाग इस मिशन को धरातल पर उतारने के लिए पूरी तरह तैयार है। मिशन के तहत विभाग बाल विकास परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण देगा। इस प्रशिक्षण में गर्भवती महिलाओं के खान-पान, व्यवहार और स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इसके बाद आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं को उनकी आदतों और खान-पान के बारे में जागरूक करेंगी।
विज्ञापन

मिशन तृप्ति का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के खानपान और जीवनशैली में सुधार करना है। खासकर गर्भवती महिलाओं को पारंपरिक स्वस्थ आहार की ओर मार्गदर्शन देना और जंक फूड से दूर रखना है। साथ ही, बच्चों को छह माह तक केवल मां का दूध पिलाने के महत्व को भी समझाया जाएगा।
विज्ञापन



मिशन को अप्रैल से ही शुरू कर दिया जाएगा। पहले जिलेभर में बाल विकास परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षकों आशा और आंगनबाड़ी वर्कराें को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद धरातल पर कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक कुमार शर्मा, जिला परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed