फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Truck, jeep and bike collide, three injured

Kangra News: ट्रक, जीप और बाइक की टक्कर, तीन घायल

Tue, 24 Feb 2026 01:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Truck, jeep and bike collide, three injured
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना के तहत ठानपुरी चौक में सोमवार सुबह दूध की सप्लाई लेकर जा रहे ट्रक, जीप और बाइक की आपस में टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार यूपी के दो युवक घायल हुए हैं और जीप चालक को भी हल्की चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार यूपी नंबर की एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति टांडा रोड की तरफ से सीधे मुख्य सड़क पर आ गए, जिससे नगरोटा बगवां की तरफ से आ रहे दूध की सप्लाई वाले पंजाब नंबर के एक ट्रक ने ब्रेक लगाकर उन्हें बचाने की कोशिश की। बाइक ट्रक की चपेट में आ गई, जबकि 53 मील की तरफ से आ रही एक जीप के साथ भी आमने-सामने ट्रक की टक्कर हो गई। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि दुर्घटना की स्थानीय पुलिस थाना के अंतर्गत जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed