फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Trouble from mud in the rain and dust in the sun.

Kangra News: बारिश में दलदल, धूप में धूल से दिक्कत

Wed, 05 Aug 2026 01:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 05 Aug 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Trouble from mud in the rain and dust in the sun.
फतेहपुर–मैरा पल्ली मार्ग पर एफडीआर तकनीक का काम अधूरा, । जागरूक पाठक
फतेहपुर (कांगड़ा)। विकास के नाम पर शुरू किया गया फतेहपुर-मैरा पल्ली सड़क का निर्माण अब क्षेत्रवासियों के लिए परेशानी बन गया है। लोक निर्माण विभाग की ओर से एफडीआर तकनीक से बनाई जा रही सड़क करीब एक वर्ष से अधूरी है। हजारों लोग धूल, गड्ढों और कीचड़ के बीच सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर और जवाली को जोड़ने वाले इस प्रमुख मार्ग से रोजाना स्कूली बच्चे, मरीज, कर्मचारी, किसान और व्यापारी आवाजाही करते हैं। बारिश में यह मार्ग दलदल में बदल जाता है। धूप खिलने पर उड़ती धूल से दुकानदारों व राहगीरों का जीना मुहाल हो गया है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी संतोष, संजीव, सलमान, नरेंद्र, अजय, विक्की, रिक्की, रमेश, पवन और जगदीश का कहना है कि इससे तो पुरानी सड़क ही बेहतर थी। ग्रामीणों ने सरकार और विभाग से कार्य जल्द पूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
संबंधित ठेकेदार को निर्माण में तेजी लाकर सड़क का शेष कार्य और अंतिम डामरीकरण जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग कार्य की लगातार निगरानी कर रहा है। -विनय कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी मंडल, फतेहपुर


क्या है एफडीआर तकनीक
इस तकनीक के तहत गिट्टी युक्त पुरानी सड़क को उपकरणों से उधेड़कर उसे बारीक टुकड़ों में तब्दील कर दिया जाता है। उधेड़ी गई सड़क की पपड़ी को रीसाइकिल कर सड़क पर बिछाकर समतल किया जाता है। सीमेंट में चिपकने वाले केमिकल मिलाकर उसका घोल तैयार कर समतल किए गए हिस्से पर सतह के रूप में डाला जाता है। फिर इसे रीसाइक्लर और मोटरग्रेडर उपकरणों से रोल करने के बाद पैडफुट रोलर और काम्पैक्टर से दबाया जाता है। इसके बाद सात दिनों तक पानी से तराई की जाती है। फिर यातायात का दबाव झेलने के लिए सतह के रूप में स्ट्रेस एब्सार्बिंग इंटर लेयर तैयार की जाती है। इसके ऊपर पेवर मशीन से बिटुमिन कंक्रीट बिछाकर उस पर रोलर चलाया जाता है।

फतेहपुर–मैरा पल्ली मार्ग पर एफडीआर तकनीक का काम अधूरा, । जागरूक पाठक

फतेहपुर–मैरा पल्ली मार्ग पर एफडीआर तकनीक का काम अधूरा, । जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed