फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Trouble due to administrative change, will get relief if Dhaliyara tehsil is formed.

Kangra News: प्रशासनिक बदलाव से परेशानी, ढलियारा तहसील बने तो मिलेगी राहत

Mon, 23 Sep 2024 06:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 23 Sep 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
Trouble due to administrative change, will get relief if Dhaliyara tehsil is formed.
परागपुर (कांगड़ा)। जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में देहरा विस क्षेत्र के शामिल किए राजस्व गांवों और परागपुर विकास खंड से वापस ली गई पंचायतों के लिए एक अलग तहसील बनाई जाए। इसका मुख्यालय ढलियारा में स्थापित किया जाए। विकास कार्याें में आ रही परेशानी को लेकर यह मांग देहरा विस क्षेत्र के लोगों ने की है। जानकारी के अनुसार जसवां परागपुर और देहरा विधानसभा क्षेत्रों में प्रशासनिक सीमाएं बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

सरकार ने 14 मार्च, 2024 को अधिसूचना जारी कर देहरा तहसील से तीन पटवार वृत्तों को परागपुर तहसील में शामिल कर दिया है, जिनमें पांच पंचायतें आती हैं। हालांकि, यह बदलाव अभी तक जमीनी स्तर पर लागू नहीं हुआ है, लेकिन जल्द ही ये तीनों पटवार वृत्त परागपुर तहसील का हिस्सा होंगे। इस बदलाव के साथ ही विकास खंड परागपुर के तहत देहरा विस क्षेत्र की 17 पंचायतें विकास खंड देहरा में शामिल कर ली गई हैं। इन बदलावों से परेशान लोगों ने देहरा विधायक कमलेश ठाकुर और प्रशासन से ढलियारा को तहसील बनाकर राहत की मांग की है।
विज्ञापन


ढलियारा का भौगोलिक दृष्टि से विशेष महत्व है, और यह कस्बा पिछले कई वर्षों से शिक्षा का हब भी है। प्रदेश की सबसे बड़ी पंचायतों में से एक है। समय के अनुसार ढलियारा को तहसील बनाना अति आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-अविनाश सेठी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य


परागपुर विकास खंड से जो 17 पंचायत देहरा विकास खंड में डाली गई हैं, उन्हें मिलाकर ढलियारा को तहसील बना दिया जाना चाहिए, क्योंकि यह सभी पंचायतें ढलियारा के आसपास ही स्थित हैं।

पुष्पिंदर शर्मा, व्यवसायी ढलियारा

यदि विस क्षेत्र का प्रशासनिक स्तर पर पुनर्सीमांकन हो रहा है तो जसवां परागपुर विस क्षेत्र में देहरा विस क्षेत्र के राजस्व गांव को और अन्य कुछ राजस्व गांव मिलाकर ढलियारा को तहसील का दर्जा दे देना चाहिए और ढलियारा तहसील का दर्जा पाने का हक भी रखता है। -तिलक राज, व्यवसायी, ढलियारा


थाना बदलने की भी संभावना
जसवां परागपुर को अलग से पुलिस उपमंडल मिलने के बाद, परागपुर क्षेत्र की पंचायतों को पुलिस थाना देहरा से निकलकर मोइन थाना (चिंतपूर्णी) में शामिल किए जाने की संभावना है, क्योंकि मोइन पंचायत अब परागपुर तहसील का हिस्सा होने जा रही है। इस बदलाव से देहरा विस क्षेत्र के कई राजस्व गांव (महाल) डाडासीबा में शामिल किए गए हैं और पुलिस थाना डाडासीबा में देहरा विस क्षेत्र की कई पंचायतें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed