{"_id":"66a64bc91f5cb4026c001e6f","slug":"trolley-stuck-on-sharp-turn-of-arla-traffic-affected-on-mandi-pathankot-nh-kangra-news-c-95-1-ssml1021-141540-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: अरला के तीखे मोड़ पर फंसा ट्राला, मंडी-पठानकोट एनएच पर प्रभावित हुआ यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: अरला के तीखे मोड़ पर फंसा ट्राला, मंडी-पठानकोट एनएच पर प्रभावित हुआ यातायात
Sun, 28 Jul 2024 07:16 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 28 Jul 2024 07:16 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर अरला के तीखे मोड़ पर फंसा पोकलेन ले जाते ट्रक को निकालते हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
सुलह (कांगड़ा)। पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग 154 पर हनुमान मंदिर वाले तीखे मोड़ पर जेसीबी को लेकर जा रहा एक ट्राला फंस गया। इससे एनएच पर यातायात प्रभावित हुआ।
जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात एक जेसीबी की रिपेयरिंग के लिए उसे बड़े ट्राले में पालमपुर से कांगड़ा की ओर ले जाया जा रहा था कि अरला के समीप तीखे मोड़ पर ट्राला फंस जाने से जेसीबी भी वहां फंस गई, जिससे पूरी रात और रविवार सुबह भी जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। जेसीबी फंसने और जाम लगने से परिवहन निगम और निजी बसें अपने निर्धारित समय से गंतव्य पर जाने के लिए लेट हुईं। रविवार सुबह भी एनएच पर वाहन चालकों तथा राहगीरों को इस वजह से परेशानी हुई। रविवार सुबह कड़ी मशक्कत के बाद लगभग 10 बजे बड़ी क्रेन की सहायता से जेसीबी और ट्राले को निकाला गया।