फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Trilokpur bridge restored for traffic after 16 days

Kangra News: त्रिलोकपुर पुल 16 दिन बाद यातायात के लिए बहाल

Fri, 10 Nov 2023 09:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 10 Nov 2023 09:58 PM IST
विज्ञापन
Trilokpur bridge restored for traffic after 16 days
कोटला (कांगड़ा)। पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर त्रिलोकपुर में धंसी हुई पुल की एप्रोच को भरकर लगभग 16 दिन के बाद शुक्रवार को यातायात बहाल कर दिया गया। इससे अब इस मार्ग से सफर करने वाले यात्रियों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। बीते 27 अक्तूबर को पठानकोट-मंडी फोरलेन निर्माण कार्य के चलते पुल के साथ की एप्रोच (दीवार) ढह गई थी। इससे इस मार्ग पर यातायात बिल्कुल अवरुद्ध हो गया था। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोगों को पुल को पैदल आरपार कर बसों में सफर तय करना पड़ रहा था। यही नहीं यातायात के लिए लोगों को कोटला-सोहल्दा-त्रिलोकपुर-32मील संपर्क मार्ग एवं 32 मील से जवाली होकर जसूर संपर्क मार्ग से अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा था। संपर्क मार्ग संकीर्ण होने के कारण जाम लग रहा था। अब राष्ट्रीय राजमार्ग के दीपावली से पहले खुलने से लोगों को त्योहारी सीजन में कुछ हद तक राहत जरूर मिलेगी। उधर, एनएचएआई के प्रबंधक निदेशक तुषार सिंह ने बताया कि पुल तो पहले भी सुरक्षित था, लेकिन उसकी सुरक्षा दीवार धंस गई थी। कंकरीट की दीवार बनाकर क्रेट का काम करने के बाद इस पुल को बहाल कर दिया गया है। हालांकि, अभी भी कुछ कार्य शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed