फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Tribute paid to martyrs in Palampur on Diwali

Kangra News: पालमपुर में शहीदों को दिवाली पर दी श्रद्धांजलि

Sat, 11 Nov 2023 07:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 11 Nov 2023 07:58 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid to martyrs in Palampur on Diwali
पालमपुर (कांगड़ा)। अशोक चक्र विजेता शहीद मेजर सुधीर वालिया परिवार तथा उनके साथ मित्र संबंधियों तथा बच्चों ने मिलकर शहीद वीरों की प्रतिमा स्थल पर पालमपुर में दिवाली मनाई। उन्होंने पालमपुर में शहीद कैप्टन सौरभ कालिया, शहीद कैप्टन विक्रम बतरा, शहीद मेजर सोमनाथ शर्मा, शहीद मेजर सुधीर वालिया, शहीद कैप्टन विशाल भंडराल और शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल रजनीश परमार की प्रतिमाओं के स्थल पर पहुंचकर साफ-सफाई की और फूलमालाओं से सुसज्जित कर दीपों की रोशनी से रोशन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर शहीद मेजर सुधीर वालिया की बहन आशा, बहनोई प्रवीण आहलूवालिया, भाभी सिमरन वालिया तथा मित्र मनोज रतन, प्रवीन शर्मा, अजय सूद, कमलेश, सुनील अवस्थी, विवेक भारद्वाज सहित अन्य लोगों ने मिलकर प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शहीद मेजर सुधीर वालिया की बहन आशा वालिया ने बताया कि यह दिवाली हम देश के लिए मर मिटने वाले वीर सपूतों को समर्पित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed