धर्मशाला। कारगिल युद्घ के विजय दिवस की 20वीं वर्षगांठ पर जांबाजों को शहीद स्मारक धर्मशाला में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विजय दिवस के समारोह में सेना के सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल पीके रामपाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विजय दिवस पर धर्मशाला छावनी की सिख रेजिमेंट के जवानों और धर्मशाला कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने सलामी दी। उसके बाद मुख्यातिथि, शहीद स्मारक समिति और प्रशासनिक अधिकारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक कांगड़ा विमुक्त रंजन, एएसपी राजेश कुमार, नगर निगम आयुक्त प्रदीप कुमार, एसडीएम धर्मशाला हरीश गज्जू, सैनिक कल्याण विभाग के उपनिदेशक मनोज कुमार, शहीद स्मारक समिति के अध्यक्ष केकेएस डढवाल सहित अन्य पूर्व सैन्य अधिकारी मौजूद रहे। कारगिल विजय दिवस पर शहीद स्मारक समिति में लोगों के लिए निशुल्क प्रवेश का प्रावधान रखा था।