Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Tribal culture is an integral part of national heritage: Prof. Narayan

जनजातीय संस्कृति राष्ट्रीय विरासत का अभिन्न अंग : प्रो नारायण

Mon, 30 Oct 2023 01:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Tribal culture is an integral part of national heritage: Prof. Narayan
धर्मशाला। भारत की जनजातियां देश के लगभग सभी राज्यों में फैली हुई है। अलग-अलग राज्यों में इनके रीति-रिवाज और रहन सहन भी एकदम अलग होते हैं। जनजातियां, भारतीय आबादी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। जनजातीय संस्कृति भारत की अमूर्त राष्ट्रीय विरासत का एक अभिन्न अंग है। यह उद्गार प्रोफेसर नारायण ने रविवार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र मोहली खनियारा में इतिहास हिमालयन जनजातियों का इतिहास एवं संस्कृति सामाजिक स्थिति तथा निरंतरता विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए। उन्होंने हिमालय और अन्य क्षेत्रों की जनजातियों के इतिहास तथा समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
विज्ञापन

उन्होंने भारतीय औपनिवेश काल और अंग्रेजों के शासन काल में विभिन्न जनजातियों के मानवीय अधिकारों और आजीविका के साधनों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर जनजातियों के विभिन्न समृद्ध सांस्कृतिक पक्षों के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इससे पहले क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र के निदेशक प्रो. धर्म प्रकाश वर्मा ने कहा कि भारत वैविध्य पूर्ण आदिवासी संस्कृति से संपन्न देश रहा है जिसने आधुनिकीकरण के दबाव के बावजूद अपनी परंपराएं और मूल्य आज भी सुरक्षित रखे हैं। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय सम्मेलन में दो सौ से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर प्रो. कुलवंत राणा, अंकुश भारद्वाज, डॉ. मोहिंद्र, डॉ. चेत राम, डॉ. सकंद मिश्रा, डॉ. बलराज बरार, संयोजक डॉ. राजकुमार और आयोजन सचिव राजेंद्र कुमार सहित संस्थान के 148 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed