फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   transport

चालक के साथ मालिकों को भी मिल रही चालान की सूचना

Fri, 26 Jul 2019 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
transport
धर्मशाला। प्रदेश में वाहन चलाने वाले चालक अब अपने मालिकों को चालान कटने के नाम पर चूना नहीं लगा सकेंगे। अब वाहन चालक के साथ-साथ उसके मालिक को भी चालान कटने का कारण और उसकी राशि का मैसेज एसएमएस के माध्यम से पहुंचेगा।
विज्ञापन

यह सब कुछ प्रदेश में शुरू हुई ई-चालान की प्रक्रिया के माध्यम से हुआ है। किसी भी वाहन चालक का ई-चालान कटने पर पुलिस ऑनलाइन ही चालान कटने का कारण, स्थान और राशि को अपलोड कर रही है। इस दौरान चालक और वाहन के मालिक का मोबाइल नंबर भी सॉफ्टवेयर में फीड किया जाएगा, जिसके चलते चालान कटने का कारण और उसकी राशि का मैसेज एसएमएस के माध्यम से चालक और वाहन मालिक दोनों को ही पहुंचेगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिला कांगड़ा में ई-चालान की सुविधा जून में शुरू हुई थी। जून से लेकर अब तक कांगड़ा पुलिस करीब 2500 वाहन चालकों के ई-चालान काट कर उन्हें सबक सिखा चुकी है। वहीं, कई वाहन चालक और मालिकों ने अपने चालान को ऑनलाइन ही भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
-जिला कांगड़ा में चालान काटने के लिए शुरू हुई ई-चालान प्रणाली के तहत अब तक 2500 रुपये से ज्यादा चालान काटे जा चुके हैं। इसका सबसे ज्यादा फायदा उन वाहन चालकों और मालिकों को भुगतना पड़ रहा है, जो कि दूरदराज के क्षेत्रों में रहते हैं। -राजेश कुमार, एएसपी कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed