{"_id":"6878eb26946d62a70d0979f8","slug":"transport-department-will-build-charging-stations-at-four-places-in-kangra-district-kangra-news-c-95-1-kng1002-186377-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कांगड़ा जिले में चार जगह चार्जिंग स्टेशन बनाएगा परिवहन विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कांगड़ा जिले में चार जगह चार्जिंग स्टेशन बनाएगा परिवहन विभाग
Fri, 18 Jul 2025 05:51 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 18 Jul 2025 05:51 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला, ज्वालामुखी, फतेहपुर और नूरपुर में स्थापित होंगे चार्जिंग स्टेशन
जल्द सभी औपचारिकताएं पूरी कर शुरू किया जाएगा स्टेशनों का निर्माण कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। कांगड़ा जिले में परिवहन विभाग की ओर से चार स्थानों पर इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने वाली कंपनी की ओर से सभी साइटों का लेआउट तैयार किया जा रहा है।
कुछ स्थानों पर सर्वे किया जा रहा है। फतेहपुर में स्थापित होने वाले स्टेशन की जगह पर कुछ दिक्कतें आ रही हैं, जिन्हें विभाग की ओर से सुलझाया जा रहा है। जल्द ही सभी औपचारिकताओं को पूरा कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। परिवहन विभाग की ओर से चार्जिंग स्टेशन बीओएम आधार पर स्थापित करवाए जाएंगे। धर्मशाला, ज्वालामुखी, फतेहपुर और नूरपुर में स्थापित किए जाने वाले चार्जिंग स्टेशन के लिए सरकार की ओर से टेंडर करवाकर कार्य आवंटित किया जा चुका है।
स्टेशन बनाने वाली एजेंसी ने चार्जिंग स्टेशन को ऑपरेट और बिल्ड करने के लिए परिवहन विभाग से संपर्क किया है। विभाग की ओर से इसमें सहयोग किया जा रहा है। चार्जिंग स्टेशन बिल्ट, ऑपरेट मैंटेन (बीओएम) का सारा कार्य थर्ड पार्टी को मिलेगा। चार्जिंग स्टेशन में भूमि की उपलब्धता अनुरूप अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध हो सकेंगी। इस पर कंपनी निवेश करेगी, ऐसे में चार्जिंग स्टेशन पर शुल्क भी होगा, जिसे प्रदेश सरकार की ओर से निर्धारित किया जाएगा। चार्जिंग स्टेशन स्थापित होने से ई-वाहनों को जगह-जगह चार्ज करने की सुविधा लोगों को मिल सकेगी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जिले में वर्तमान में करीब 1322 इलेक्ट्रिक वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिनमें सबसे अधिक 1024 संख्या इलेक्ट्रिक स्कूटरों की है। ये स्कूटर मुख्य रूप से युवाओं, कामकाजी लोगों और छोटे व्यवसायियों की ओर से दैनिक आवागमन के लिए प्रयोग किए जा रहे हैं। इसके अलावा 115 इलेक्ट्रिक कारें भी जिले में पंजीकृत हैं। वहीं, थ्री-व्हीलर वाहनों की संख्या 77 है, जो विशेष रूप से सार्वजनिक परिवहन और सामान ढुलाई के कार्य में प्रयोग किए जा रहे हैं। इसके साथ ही एचआरटीसी की 15 इलेक्ट्रिक बसें भी जिले में चलाई जा रही हैं।
कोट्स...
- कांगड़ा जिले के धर्मशाला, ज्वालामुखी, नूरपुर और फतेहपुर में परिवहन विभाग की ओर से इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही सभी औपचारिकताओं को पूरा कर कार्य शुरू किया जाएगा। - मनीष कुमार सोनी, आरटीओ, जिला कांगड़ा