फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Transport Corporation will start two new routes in rural areas of Kangra

Kangra News: कांगड़ा के ग्रामीण क्षेत्रों में दो नए रूट शुरू करेगा परिवहन निगम

Tue, 16 Dec 2025 05:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 16 Dec 2025 05:10 AM IST
विज्ञापन
Transport Corporation will start two new routes in rural areas of Kangra
नववर्ष पर गगल से कांगड़ा के लिए वाया पैहग, सहौड़ा और गाहलियां से चलेंगी बसें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम नववर्ष पर कांगड़ा के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए नए रूट शुरू करेगा। निगम के दो नए रूट शुरू होने से ग्रामीणों के साथ विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को राहत मिलेगी। शुरू किए जाने वाले नए रूटों में गगल से कांगड़ा वाया पैहग, सहौड़ा और जमानाबाद शामिल हैं।
इसके अलावा एचआरटीसी की ओर से दूसरा रूट कांगड़ा से गाहलियां के लिए शुरू किए जाने की योजना है। गाहलियां क्षेत्र में मौजूदा समय में नाममात्र बसें समयानुसार जाती हैं। इससे क्षेत्र के लोगों को कांगड़ा आने के लिए पहले 5 से 6 किलोमीटर पैदल दौलतपुर आना पड़ता है, उसके बाद कांगड़ा के लिए बस लेनी पड़ती है।
विज्ञापन

इससे लोगों के समय और पैसे दोनों की ही बर्बादी होती है। एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने बताया कि नववर्ष पर निगम की ओर से दो नए रूट ग्रामीण क्षेत्रों के लिए शुरू किए जाएंगे। निगम की ओर से जिन नए रूटों पर ये बसें चलाई जानी हैं, वहां पर निगम की बसें न के बराबर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed