फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Training given for running homestays in Jiya

Kangra News: जिया में होम स्टे संचालन का दिया प्रशिक्षण

Mon, 30 Mar 2026 01:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 30 Mar 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Training given for running homestays in Jiya
धर्मशाला। हिमालय उन्नति मिशन के तहत जिया में तीन दिवसीय होम स्टे प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर की प्रेरणा से आयोजित किया। इसमें जिले के चंगर और गुजरेहड़ा क्षेत्रों के अलावा चंबा जिला के पांगी क्षेत्र के प्रतिभागी शामिल हुए। इसमें प्रतिभागियों को होम स्टे संचालन के विभिन्न पहलुओं आतिथ्य प्रबंधन, स्वच्छता, स्थानीय व्यंजन, डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग और पर्यटन प्रबंधन पर प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

हिमालय उन्नति मिशन के प्रोग्राम डायरेक्टर अमित मेहता ने बताया मॉडल लैंडस्केप डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत स्थानीय आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं के अनुसार योजनाएं लागू की जा रही हैं। कार्यक्रम के समापन पर पर्यटन विभाग कांगड़ा के उपनिदेशक विनय धीमान ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान राज्य होटल प्रबंधन संस्थान धर्मशाला के विभागाध्यक्ष डॉ. राजन, केंद्रीय विश्वविद्यालय शाहपुर के पर्यटन विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. अरुण भाटिया और पर्यटन विभाग के अधीक्षक पुरुषोत्तम ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed