फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Traffic system falters during the festive season

Kangra News: त्योहारी सीजन में लड़खड़ाई यातायात व्यवस्था

Tue, 27 Oct 2026 12:29 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Traffic system falters during the festive season
जोगिंद्रनगर शहर के रेलवे स्टेशन चोक और सरकाघाट सड़क पर उमड़ा वाहनों का सैलाब। संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। त्योहारी सीजन में वाहनों की संख्या बढ़ने से जोगिंद्रनगर शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई है।
विज्ञापन

मुख्य चौराहों पर पुलिस कर्मियों की पर्याप्त तैनाती न होने से जाम की समस्या बढ़ रही है।
इससे वाहन चालकों, पैदल चलने वालों और कारोबारियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सरकाघाट सड़क पर बस अड्डे से गरोडू तक हाईवे पर जाम लगना आम हो गया है। मंदिर रोड पर भी वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। करीब चार किलोमीटर में फैले शहर की प्रमुख सड़कों पर यातायात सुचारु रखना चुनौती बन गया है।
जाम के कारण यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में देरी हो रही है। वहीं, कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने कहा कि कुछ स्थानों पर यातायात सुचारु रखने के लिए पुलिस जवान तैनात हैं। अन्य स्थानों पर भी जल्द आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

एसडीएम मनीष चौधरी ने कहा कि जाम की समस्या के समाधान के लिए पुलिस विभाग, शहर के प्रबुद्ध नागरिकों और कारोबारियों के साथ जल्द बैठक की जाएगी। स्थानीय थाना प्रभारी को मुख्य चौराहों पर पुलिस जवानों की तैनाती के लिए कहा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed