फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Traffic rules are being flouted at the gate of the temple of law

Kangra News: कानून के मंदिर के द्वार पर उड़ रहीं यातायात नियमों की धज्जियां

Tue, 05 Aug 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Traffic rules are being flouted at the gate of the temple of law
धर्मशाला के बिजली बोर्ड कार्यालय के सामने सड़क किनारे पार्क किए वाहन। संवाद
कानून के मंदिर के द्वार पर उड़ रहीं यातायात नियमों की धज्जियां
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के फुटपाथों पर वाहन, सड़क पर राहगीर
शहर की सड़कों के किनारे खड़े वाहनों से बढ़ा हादसों का खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी में वाहन चालक एसपी दफ्तर के द्वार पर ही यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। कार्यालय के बाहर सड़क के किनारे वाहनों को बेतरतीब ढंग से पार्क किया जा रहा है। इन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे हादसों का भी लगातार खतरा बना रहता है। यही नहीं, कई वाहन चालकों ने शहर में लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए फुटपाथों को भी पार्किंग बना डाला है। फुटपाथों पर वाहन खड़ा रहने से लोगों को सड़क पर चलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
वाहन चालकों का जहां दिल कर रहा है, वे वहीं अपने वाहनों को पार्क कर रहे हैं। कोतवाली से लेकर स्कूल शिक्षा बोर्ड तक करीब तीन किलोमीटर की सड़क पर हर जगह यही स्थिति है। इससे यातायात भी प्रभावित हो रहा है। धर्मशाला में पार्किंग की कमी की वजह से यह समस्या पेश आ रही है। वहीं, प्रशासन की ओर से डीसी कार्यालय और निजी सचिवालय की पार्किंग को पेड करने के बाद से लोगों ने पार्किंग शुल्क देने के बजाय अपने वाहनों को सड़क के किनारे खड़ा करना शुरू कर दिया है। धर्मशाला कहने को तो स्मार्ट सिटी है लेकिन यहां फुटपाथ टैक्सियां और अन्य वाहनों को खड़ा करने के लिए ज्यादा इस्तेमाल हो रहे हैं। शहर में अधिकतर फुटपाथों पर वाहनों का कब्जा है। सड़क के किनारे खड़े किए जा रहे वाहनों से जाम भी लग रहा है। साथ ही यहां रोजाना दुर्घटनाओं का अंदेशा भी बना रहता है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी में पार्किंग की समस्या ने यातायात व्यवस्था को बिगाड़ दिया है। पूरे शहर में जहां-तहां सड़क के किनारे वाहन अवैध रूप से पार्क किए जा रहे हैं। हालांकि, नगर निगम ने पार्किंग की समस्या को दूर करने के लिए लिंक मार्गों पर पीली लाइन तो लगाई है, लेकिन इसकी अनुपालना के लिए कर्मचारी ही तैनात नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पुलिस की ओर से समय-समय पर सड़क के किनारे खड़े वाहनों के चालान काटे जा रहे हैं। इसके बावजूद चालक यातायात नियमों की अवहेलना कर रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिए जाएंगे कि सड़क के किनारे वाहन खड़े करने वालों के लगातार चालान किए जाएं।

- हितेश लखनपाल, एएसपी कांगड़ा।
- नगर निगम धर्मशाला की ओर से कई जगह पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी की ओर से भी बस अड्डा के पास बहुमंजिला पार्किंग बनाई जा रही है। रही बात पीली लाइन की तो इसका संचालन अभी शुरू किया किया गया है।
- नीनू शर्मा, मेयर, नगर निगम धर्मशाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed