{"_id":"6541554983cc566dbe00e8d7","slug":"traffic-halted-on-pathankot-mandi-nh-for-five-days-kangra-news-c-95-1-ssml1022-15754-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पठानकोट-मंडी एनएच पर पांच दिन से यातायात ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पठानकोट-मंडी एनएच पर पांच दिन से यातायात ठप
Wed, 01 Nov 2023 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
कोटला (कांगड़ा) पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग त्रिलोकपुर में लगातार पांचवें दिन भी यातायात के लिए बंद रहा। एनएचएआई के आदेशों पर निर्माण कंपनी ने सुरक्षा दीवार का कार्य शुरू कर दिया है। यह कहना मुश्किल है कि कार्य कब तक पूरा होगा और राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहले की तरह गाड़ियां चलनी शुरू होंगी।कोटला-सोहल्दा-त्रिलोकपुर-32 मील संपर्क मार्ग पर ट्रक का अगला टायर खुल जाने से यह मार्ग भी सोमवार देर रात बसों और ट्रकों के लिए बंद हो गया है। हालांकि छोटे वाहन इस मार्ग से गुजर रहे हैं। जबकि कांगड़ा एवं पठानकोट की ओर से आने वाली बसें राष्ट्रीय राजमार्ग पर त्रिलोकपुर से ही लौट रही हैं।आलम यह है कि कई लोग 32 मील से कोटला तक पैदल सफर कर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों को हो रही असुविधा
सड़क बंद रहने से प्राकृतिक एवं ऐतिहासिक शिव मंदिर में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को असुविधा हो रही है। - धमेंद्र गोस्वामी, व्यवसायी त्रिलोकपुर।
चार किलोमीटर चला पैदल
कोटला से चार किलोमीटर दूर पैदल चलकर बस लेनी पड़ रही है। इससे समय की काफी बर्बादी हो रही है। - अश्वनी कुमार, कपड़ा कारोबारी, कोटला
विभाग का है सुस्त रवैया
फोरलेन का कार्य तो अब ऐसे ही चलेगा लेकिन वैकल्पिक मार्गों की भी हालत सही नहीं है। विभाग के सुस्त रवैये की बजह से कुठेड़ ज्वाली और 32 मील त्रिलोकपुर सड़क ठीक नहीं हो पाई।- विकास शर्मा निजी बस परिचालक
विज्ञापन
ढाबों तक नहीं पहुंच रहे ग्राहक
त्रिलोकपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहने से बेरोजगार हो गए हैं। ग्राहक ढाबे तक नहीं पहुंच रहा है। इससे कारोबार पूरी तरह ठप हो गया हैै। - पुरुषोत्तम सिंह, ढाबा संचालक,
जाम से बढ़ी लोगों की परेशानी
शाहपुर से अपनी गाड़ी में 32 मील कोटला संपर्क मार्ग से दो घंटे लंबे जाम से गुजर कर कोटला पहुंचना पड़ रहा है। - सतीश कुमार, निवासी शाहपुर
आर्मी ग्राउंड बना रैन बसेरा
पिछले पांच दिन से कोटला में फंसे हुए हैं। कोटला आर्मी ग्राउंड ही पिछले पांच दिन से रैन बसेरा बना हुआ है। जब रास्ता बहाल होगा तभी यहां से जाएंगे। - कैप्टन सिंह, निवासी, नोएडा, दिल्ली।
नौ दिन में काम पूरा करने के दिए निर्देश
कार्य शुरू करवा दिया है तथा नौ दिन के अंदर कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं तथा जल्द ही त्रिलोकपुर पुल से यातायात को बहाल करवा दिया जाएगा। - राजेश नैय्यर, जीएम, भारत कंस्ट्रक्श्न कंपनी