फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Traders returning disappointed from Dhummushah fair, said only expenses were covered

Kangra News: धुम्मूशाह मेले में से मायूस लौट रहे व्यापारी, बोले खर्च ही पूरा हुआ

Mon, 14 Apr 2025 06:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 14 Apr 2025 06:52 AM IST
विज्ञापन
Traders returning disappointed from Dhummushah fair, said only expenses were covered
कारोबारी बोले, मैदान को ठेके पर देने से पेश आई दिक्कत
विज्ञापन

महंगे दामों पर प्लाॅट मिलने से व्यापारियों ने जताई थी निराशा
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। जिला मुख्यालय के साथ लगते दाड़ी में ऐतिहासिक और पारंपरिक धुम्मूशाह मेले की चमक अब कम होनी शुरू हो गई है। वर्षों से दाड़ी मेले में स्टॉल लगाने वाले दुकानदार अब मायूस होकर स्टॉल छोड़कर वापस लौटना शुरू हो गए हैं। कारोबारियों का कहना है कि प्रशासन की ओर से इस बार ठेके पर स्टॉल दिए गए हैं। इसके चलते उन्हें स्टॉल महंगे दामों पर मिले हैं। इस पर उन्होंने निराशा जताई है।
इसके बावजूद कारोबारियों को दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा है। कारोबार न होने के चलते कारोबारी तीसरे और चौथे दिन से ही उठना शुरू हो गए हैं। प्रशासन की ओर से मेला 15 अप्रैल तक आयोजित किया गया है, लेकिन पहली बार मेले खत्म होने से पहले ही दुकानदारों ने स्टॉल खाली करना शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से मेले का टेंडर 1.31 करोड़ रुपये का किया गया है। ठेकेदार ने अपने पैसे पूरे करने के लिए स्टॉल 40 से 50 हजार रुपये में रेंट पर दिए हैं। महंगे प्लाॅट होने के चलते मेले के शुरू में ही 25 के करीब स्टॉल् खाली रह गए थे। इसके बाद अब मेले के बीच में ही स्टॉल खाली होना शुरू हो गए हैं। मेले में दुकान सजाने आए कारोबारी रितेश ने बताया कि इस बार हर साल के मुकाबले स्टॉलों के दाम दोगुने हो गए हैं। दाम दोगुना होने के कारण इस बार एक ही स्टॉल रेंट पर ले पाए हैं। वहीं कुछ कारोबारी कारोबार न होने के चलते वापस लौटना शुरू हो गए हैं। वहीं कारोबारी हजारी का कहना था कि हम सालों से मेले में दुकान लगा रहे हैं। पहले स्टॉल के दाम कम होने के चलते थोड़ा कमा लेते थे, लेकिन इस बार मेले में केवल पैसा ही पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed