{"_id":"6807d57a0b161ca55e0ff731","slug":"tourists-will-be-able-to-enjoy-snow-in-ranikot-kangra-news-c-88-1-ssml1006-148922-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: रानीकोट में बर्फ का लुत्फ ले सकेंगे सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: रानीकोट में बर्फ का लुत्फ ले सकेंगे सैलानी
Tue, 22 Apr 2025 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 22 Apr 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
बैरागढ़ वाया सचे जोत किलाड़ मार्ग पर रानी कोट में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम निरीक्षण करते
चंबा। गर्मी से बेहाल मैदानी इलाकों के लोग अब सर्दी और बर्फ का मजा लेने के लिए चंबा की ओर रुख कर सकते हैं। सचे जोत मार्ग भारी बर्फबारी के कारण अभी बंद है, लेकिन फिलहाल चंबा की तरफ से रानीकोट तक सड़क बहाल कर दी गई है। ऐसे में पर्यटक जल्द ही रानीकोट में बर्फ से ढके पहाड़ों का अद्भुत नजारा देख सकेंगे।
मंगलवार को तहसीलदार आशीष ठाकुर और थाना प्रभारी तीसा अशोक कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से रानीकोट में सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया। टीम ने यह सुनिश्चित किया कि पर्यटकों की सुरक्षा के सभी आवश्यक उपाय किए गए हैं।
लोक निर्माण विभाग की मशीनें सचे जोत मार्ग को बहाल करने में जुटी हैं, लेकिन जब तक यह मार्ग पूरी तरह नहीं खुलता, तब तक पर्यटक रानीकोट तक की यात्रा कर सकते हैं, जहां मई महीने में भी सड़क किनारे बर्फ के पहाड़ देखने को मिलते हैं। तहसीलदार आशीष ठाकुर ने बताया कि रानीकोट में पर्यटकों की सुरक्षा जांचने के लिए निरीक्षण किया गया है। सड़क पर जहां पर सुधार की आवश्यक्ता होगी। उसके लिए लोक निर्माण विभाग को बताया जाएगा।