{"_id":"61db1e998c462f7a22330d1d","slug":"tourists-gathered-in-naddi-on-the-first-snowfall-of-the-year-kangra-news-sml396209928","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बर्फबारी में नड्डी में पर्यटकों ने लिए मनाली जैसे नजारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बर्फबारी में नड्डी में पर्यटकों ने लिए मनाली जैसे नजारे
विज्ञापन
मैक्लोडगंज के नड्डी में हुई सीजन की पहली बर्फबारी का आनंद लेने पहुंचे पर्यटक।
- फोटो : Kangra
धर्मशाला। साल के पहले हिमपात से धर्मशाला का नड्डी क्षेत्र पर्यटकों से गुलजार हो गया। रविवार को नड्डी पहुंचे पर्यटकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने मनाली में होने वाली बर्फबारी के बारे में काफी कुछ सुना था। आज नड्डी पहुंचकर उन्होंने हूबहू मनाली जैसा नजारा देखा।
बर्फबारी का आनंद लेने पहुंचे पर्यटकों और स्थानीय लोगों की पल-पल की नजर रखने के लिए संवाददाता ने नड्डी का रुख किया। अमर उजाला के संवाददाता साढ़े 11 बजे धर्मशाला से नड्डी के लिए निकले। इस दौरान हल्की-हल्की बारिश का दौर भी शुरू हो गया था। टीम करीब 12 बजे डल झील पहुंची। यहां पर कुछ पर्यटक बर्फ में मस्ती कर रहे थे, जबकि एक दुकानदार आग जलाकर बैठा था। डल झील से नड्डी की ओर दो से ढाई इंच तक बर्फबारी नजर आई। नड्डी की तरफ जाते समय कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही। वहीं नड्डी पहुंचने पर पर्यटकों को बर्फ के बीच अठखेलियां करते देखा गया। कुछ पर्यटक बर्फ को उठा कर एक-दूसरे पर फेंक रहे थे, तो कुछ फोटो खींच रहे थे, जबकि कुछ पर्यटक वीडियो कॉल कर अपने सगे-संबंधियों को भी बर्फ का दीदार करवा रहे थे। पहली बार बर्फ का आनंद लेने पहुंचे राजस्थान के शिवेंद्र, राहुल, प्रदीप पंजाब के गुरजीत, अमरेंद्र और सर्वजीत ने बताया कि उन्होंने नड्डी के बारे में ज्यादा नहीं सुना था। मैक्लोडगंज घूमने आए थे और नड्डी में बर्फबारी के बारे में सुना तो मैक्लोडगंज का ट्रिप छोड़कर नड्डी घूमने आ गए। यहां बर्फबारी का आनंद लेकर हमारी हिमाचल यात्रा सफल हो गई। उन्होंने बताया कि इन खूबसूरत यादों का संजोने के लिए खूब सारी तस्वीरें कैमरे में कैद कर ली हैं। वहीं इस दौरान स्थानीय दुकानदार अमित, साहिल, रोबिन और राजेश ने बताया कि पर्यटकों की अच्छी आमद से उनका अच्छा कारोबार चल रहा है। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में उनका कारोबार ठप पड़ा था। अब बर्फबारी के कारण कोरोना काल के नुकसान की भरपाई हो सकी है। टीम दो बजे नड्डी से धर्मशाला के लिए निकली। इस दौरान जहां नड्डी में जाम की स्थिति बनी हुई थी, वहीं फरसेटगंज तक उन्हें पहुंचने में ही 40 से 50 मिनट लग गए, क्योंकि बर्फ का दीदार करने कई लोग गाड़ियों में सवार होकर जा रहे थे, जिसके चलते जाम की स्थिति बनी रही।
बर्फ देख क्या बोले सैलानी
बर्फ देखने की चाहत हुई पूरी: अभिनाश
बर्फ देखने की चाहत लिए मुंबई से नड्डी पहुंचे अभिनाश ने बताया कि उनकी बर्फ देखने की चाहत आज पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि उनकी बड़ी तमन्ना थी कि वे बर्फ को गिरते हुए देखें, हालांकि उन्हें बर्फबारी का पूरा लुत्फ उठाने का मौका नहीं मिला, लेकिन बर्फ देख उनकी हसरत पूरी हो गई।
विज्ञापन
समुद्र तो देखा था पहाड़ नहीं : मनोहर
वहीं मायानगरी मुंबई से नड्डी पहुंचे पर्यटक मनोहर ने बताया कि उन्होंने समुद्र में तो काफी अठखेलियां की थी, लेकिन पहाड़ देखने और बर्फ में खेलने का मौका उन्हें आज एक साथ मिल गया। उन्होंने बताया कि पहाड़ तो वे कभी भी देख सकते थे, लेकिन आज उन्होंने बर्फ को भी देख लिया है।
व्यवसाय को मिला बढ़ावा : कमल
वहीं नड्डी में दुकान कर रहे कमल ने बताया कि वर्ष 2022 का यह पहला हिमपात हुआ है। इसके चलते काफी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग यहां पहुंचे हैं। इससे उनके कारोबार में कुुछ बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि हालांकि अभी यह बर्फबारी पिछले वर्षों की अपेक्षा कम है।
पर्यटन व्यवसाय को मिलेगी नई ऊर्जा: आकाश
वहीं भतला पंचायत के वार्ड पंच आकाश ने बताया कि नड्डी में हुई बर्फबारी से पर्यटन व्यवसाय को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने बताया कि बर्फ देखने की चाह में लोग नड्डी और मैक्लोडगंज पहुंचे हैं, जो कि पर्यटन व्यवसाय के लिए अच्छे संकेत हैं।