फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Tourists enjoying Shikara, speed and paddle boats in Pong

Kangra News: पौंग में शिकारा, स्पीड और पैडल बोट का लुत्फ उठा रहे पर्यटक

Fri, 09 Jan 2026 06:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 09 Jan 2026 06:11 AM IST
विज्ञापन
Tourists enjoying Shikara, speed and paddle boats in Pong
झील में विदेशी पक्षियों को निहारने के लिए फ्लोटिंग बर्ड वाचिंग डैक भी किया शुरू
विज्ञापन

पर्यटन गतिविधियां शुरू होते पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। पौंग झील में पर्यटकों को लुभाने के लिए महत्वपूर्ण पर्यटन गतिविधियों का संचालन पिछले माह से शुरू हो गया है। झील में पर्यटन विभाग की ओर से पंजीकृत कंपनी के माध्यम से शिकारा, स्पीड और पैडल बोट का संचालन शुरू कर दिया गया है। साथ ही झील में पक्षियों को निहारने में रुचि रखने वाले पर्यटकों के लिए फ्लोटिंग बर्ड वाचिंग डैक का भी संचालन किया जा रहा है। इन गतिविधियों के शुरू होने से इस क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने की घोषणा के बाद से पर्यटन गतिविधियों सहित आधारभूत ढांचे को विकसित करने की दिशा में पर्यटन विभाग की ओर से कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसी कड़ी में पौंग झील में भी पर्यटकों के लिए वर्ष 2024 से शिकारा और मोटर बोट चलाने की प्रक्रिया को शुरू किया गया था। इसमें एक कंपनी को इन गतिविधियों के संचालन के लिए पंजीकृत कर सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद इन्हें शुरू करवा दिया गया है। झील में शुरू किए बर्ड वॉचिंग फ्लोटिंग डैक में पर्यटकों के लिए पैक्ड खान-खान की भी व्यवस्था भी करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिला पर्यटन अधिकारी विनय धीमान ने बताया कि झील में शिकारा, मोटर और पैडल बोट सहित बर्ड वाचिंग फ्लोटिंग डैक का संचालन शुरू कर दिया गया है। इसे झील में निर्धारित क्षेत्र में संचालित किया जा रहा है। इन गतिविधियों के संचालन से क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed