{"_id":"684425c7ab8a299d570d3d7d","slug":"tourism-business-picks-up-pace-occupancy-in-hotels-reaches-90-kangra-news-c-95-1-kng1004-180293-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पर्यटन कारोबार ने पकड़ी रफ्तार, होटलों में 90 फीसदी पहुंची ऑक्यूपेंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पर्यटन कारोबार ने पकड़ी रफ्तार, होटलों में 90 फीसदी पहुंची ऑक्यूपेंसी
Sun, 08 Jun 2025 06:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 08 Jun 2025 06:56 AM IST
विज्ञापन
शनिवार को पर्यटकों के पहाड़ों पर रूख के चलते कोतवाली बाजार में लगा वाहनों का जाम। करीब एक घंटे
धर्मशाला। पहलगाम आतंकी हमले और भारत-पाक बॉर्डर पर पिछले माह तनाव के कारण पर्यटकों के बिना सूनी पड़ी पर्यटन नगरी में रौनक लौट रही है। पिछले दो सप्ताह में होटलों में 40 से 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी के बाद इस वीकेंड पर धर्मशाला-मैक्लोडगंज में 90 फीसदी ऑक्यूपेंसी पहुंच गई है। मैदानी राज्यों के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां होने के कारण पर्यटकों ने पहाड़ों का रुख करना शुरू कर दिया है। आगामी दिनों के लिए भी पर्यटकों की ओर से होटलों में एडवांस बुकिंग करवाई जा रही है। इस माह होटल कारोबारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
धर्मशाला-मैक्लोडगंज में पर्यटकों की आवाजाही में इस वीकेंड पर बढ़ोतरी हुई है। जम्मू, चंडीगढ़, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा सहित अन्य राज्यों से पर्यटक मैक्लोडगंज पहुंच रहे हैं। इस बार शनिवार-रविवार को दो अवकाश होने के कारण शुक्रवार को ही पर्यटकों ने मैक्लोडगंज का रुख करना शुरू कर दिया था। इससे पर्यटन विकास निगम के होटल पैक हो गए थे। शनिवार को भी इन होटलों में 90 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही। साथ ही निजी होटलों में भी 80-90 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही। इसके अलावा अगले माह छह जुलाई को बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भी पर्यटकों सहित उनके अनुयायियों के पहुंचने की उम्मीद है।
प्रदेश के साथ लगते राज्यों में गर्मियों की छुट्टियां होने के कारण पर्यटक धर्मशाला-मैक्लोडगंज पहुंच रहे हैं। इस वीकेंड पर होटलों में 90 फीसदी ऑक्यूपेंसी पहुंची है। आगामी दिनों के लिए भी एडवांस बुकिंग हो रही है।
विज्ञापन
- राहुल धीमान, अध्यक्ष होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन स्मार्ट सिटी धर्मशाला
शुक्रवार को निगम के होटल पैक थे और शनिवार को भी करीब 90 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही। आने वाले दिनों के लिए भी एडवांस बुकिंग हो रही है।
- कैलाश ठाकुर, एजीएम पर्यटन विकास निगम धर्मशाला।