फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Tourism business increased due to IPL, businessmen have hope from Dalai Lama's teaching

Kangra News: आईपीएल से बढ़ा पर्यटन कारोबार, दलाई लामा की टीचिंग से कारोबारियों को उम्मीद

Sat, 11 May 2024 12:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 11 May 2024 12:00 PM IST
विज्ञापन
Tourism business increased due to IPL, businessmen have hope from Dalai Lama's teaching
धर्मशाला। पर्यटन नगरी धर्मशाला में आईपीएल के दो मैच और शुरू हुए बढ़ती गर्मी से पर्यटन कारोबार भी निखरने लगा है। धर्मशाला में आईपीएल मैचों से पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। अब कारोबारियों ने मई और जून में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा की दो टीचिंग और उनकी लंबी आयु के लिए प्रस्तावित प्रार्थना के आयोजन से विदेशी पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होने की उम्मीद जताई है। उधर, मैचों के बाद अब वीकेंड भी पर्यटन कारोबार के लिए संजीवनी बनकर आया है। मैदानी क्षेत्रों में गर्मी के कारण भी धर्मशाला में पर्यटकों की संख्या बढ़ना शुरू हो गई है। आगामी समय के आईपीएल के दोनों मैचों के बाद धर्मशाला-मैक्लोडंगज में 50 से 60 फीसदी ऑक्यूपेंसी देखने को मिल रही है। इससे होटल, टैक्सी और पर्यटन कारोबारियों के चेहरे पर खुशी नजर आ रही है।
विज्ञापन


रात 2 बजे तक खुला धर्मशाला बाजार
धर्मशाला में प्रस्तावित आईपीएल मैचाें के दौरान वीरवार को मैच खत्म होने के बाद रात के 2 बजे तक धर्मशाला बाजार खुले रहे। इससे कारोबारियों को काफी फायदा हुआ है।
विज्ञापन


-मैच के बाद 100 रुपये में बिकी 250 टी-शर्टें
आईपीएल मैचों के दौरान 200 से 250 रुपये की टी शर्टों को मैच के बाद रेहड़ी-फड़ी कारोबारियों ने 100 रुपये में बेचा। मैच के बाद कई क्रिकेट प्रेमियों ने सस्ते में टी शर्ट और अन्य क्रिकेट संबंधी सामान खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन




-अपर चर्च से लगा लंबा जाम
आईपीएल मैचों के बाद शुक्रवार को मैक्लोडगंज घूमने गए पर्यटकों को जाम का सामना करना पड़ा। अपर चर्च से लेकर धर्मशाला तक जाम से पर्यटकों को परेशान होना पड़ा।


आईपीएल के दोनों मैचों के बाद धर्मशाला के होटलों में ऑक्यूपेंसी 50 से 60 फीसदी तक रही। वहीं, मैक्लोडगंज के होटल भी 50 फीसदी तक पैक रहे। दलाई लामा की टीचिंग से भी कारोबार में बढ़ोतरी होगी।

- अश्विनी बांबा, अध्यक्ष, होटल एसोसिएशन धर्मशाला

आईपीएल के मैचों से टैक्सी कारोबार में उछाल नहीं आया। सड़कों में लंबे जाम के कारण टैक्सी कारोबारियों को ज्यादा मुनाफा नहीं हो पाया। शुक्रवार को भी मैक्लोडगंज रोड में जाम के कारण टैक्सी कारोबारियों को मुनाफा नहीं हुआ।
टैक्सी यूनियन प्रधान मेहर चंद, धर्मशाला

-स्थानीय लोगों ने घर बैठे पार्किंग से कमाए पैसे



धर्मशाला में मैचों के दौरान स्थानीय लोगों ने घर बैठे पार्किंग के लिए घर में जगह देकर कमाए पैसे। लोगों ने भी घर बैठे मैचों से अच्छी आमदनी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed