फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Toppers became principals for a day in Khaniyara school

Kangra News: खनियारा स्कूल में टॉपर्स बने एक दिन के प्रिंसिपल

Sun, 18 May 2025 06:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 18 May 2025 06:00 AM IST
विज्ञापन
Toppers became principals for a day in Khaniyara school
खनियारा स्कूल के मेधावी विद्यार्थी प्रधानाचार्य अनिश बन्याल के साथ। -स्रोत : संस्थान
धर्मशाला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खनियारा खास में 10वीं कक्षा के टॉपर्स को अनोखे अंदाज में सम्मानित किया गया। स्कूल के तीन मेधावी विद्यार्थियों कृतिका कपूर (95.14 फीसदी), रेहाना (93 फीसदी) और आर्यन (93 फीसदी) को स्कूल के प्रधानाचार्य अनीश बन्याल ने एक दिन के लिए अपनी कुर्सी पर बैठाकर ‘प्रिंसिपल फॉर ए डे’ बनाया।
विज्ञापन

इस प्रेरणात्मक पहल का उद्देश्य छात्रों में नेतृत्व क्षमता विकसित करना और शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़ाना था। प्रधानाचार्य अनीश बन्याल ने कहा कि इस प्रयोग के माध्यम से बच्चों को एक अधिकारी की जिम्मेदारियों और निर्णय लेने की प्रक्रिया का अनुभव कराया गया, ताकि वे भविष्य के लिए और अधिक आत्मविश्वास से भर सकें। उन्होंने बताया कि इस वर्ष दसवीं की परीक्षा में 10 छात्रों ने 80 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए, जबकि 33 छात्रों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्कूल में ‘सुपर 40 क्लब’ का गठन भी किया गया है, जिसका उद्देश्य छात्रों को नियमित पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर स्कूल में उत्साह का माहौल रहा और टॉपर्स ने भी इस अनुभव को यादगार बताते हुए आगे और मेहनत से पढ़ाई करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed